• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सेवानिवृत होने पर राजस्व लेखपालों को दी भावभीनी विदाई* रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

*सेवानिवृत होने पर राजस्व लेखपालों को दी भावभीनी विदाई*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा मैं लेखपाल सूरज कुमार पाठक एवं लक्ष्मण सिंह के सेवानिवृत होने पर तहसील परिसर गरौठा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजस्व निरीक्षक यशपाल सिंह यादव व राममोहन सिंह ने दोनों लेखपालों को रामायण एवं भागवत गीता भैंटकर सम्मानित किया। इसी क्रम में अन्य लेखपालों द्वारा श्रीफल एवं साल भेंटकर सम्मानित किया गया वहीं राजस्व निरीक्षक यशपाल सिंह यादव ने दोनों लेखपालों के कार्यकाल की सराहना की इस मौके पर राजस्व निरीक्षक यशपाल सिंह यादव, राम मोहन सिंह, लेखपाल जगदीश पाठक, द्वारका प्रसाद, रामपाल सिंह निरंजन, जितेंद्र सिंह, अनुज कुमार, नीलेश, प्रवेश नायक, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, विनय, अरविंद कुमार, असित कुमार, अशोक कुमार, पंकज लक्षकार, कमलेश कुमार, ब्रजकिशोर, रामगोपाल, दिलीप, जुगल किशोर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in