मंडल ने 9.27 मिलियन टन की सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनेटिंग लोडिंग दर्ज की, जो पिछले वर्ष 8.42 मिलियन टन की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। निर्धारित लक्ष्य 8.90 मिलियन टन के मुकाबले 10.1 प्रतिशत अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त, 31 मार्च 2026 को 1273 वैगनों की एक दिन में रिकॉर्ड लोडिंग कर मंडल ने एक नया इतिहास रचा।
वित्तीय वर्ष 2025–26 में वाणिज्य विभाग द्वारा ₹2060.80 करोड़ का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.64 प्रतिशत अधिक तथा निर्धारित लक्ष्य से 4.97 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान यात्री राजस्व ₹1015.77 करोड़, मालभाड़ा राजस्व ₹964.88 करोड़, अन्य कोचिंग राजस्व ₹58.12 करोड़, संड्री आय ₹22.03 करोड़ तथा टिकट चेकिंग आय ₹39.11 करोड़ दर्ज की गई, जो विभिन्न श्रेणियों में सर्वोत्तम प्रदर्शन को दर्शाती है।
झांसी इलेक्ट्रिक लोको शेड ने तकनीकी एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। KAVACH प्रणाली के तहत पहला लोको (संख्या 41978) सफलतापूर्वक कमीशन किया गया तथा अब तक 46 लोको में इसका इंस्टॉलेशन किया जा चुका है। लोको कैब में एयर कंडीशनिंग एवं थर्मल इंसुलेशन की व्यवस्था से क्रू के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित किया गया है। साथ ही 300वें लोको (संख्या 42759) के साथ एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल किया गया। 18 ओवरएज लोको के निष्पादन से ₹22 करोड़ का राजस्व अर्जित हुआ तथा 710 मीट्रिक टन स्क्रैप का रिकॉर्ड निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त MPFDCS ऑटोमेशन एवं Telegram आधारित सूचना प्रणाली के माध्यम से कार्य प्रणाली को और अधिक कुशल बनाया गया।
इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ट्रैक एवं अवसंरचना विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए गए। 54 ट्रैक किलोमीटर डबल लाइन कमीशन की गई, 27 ट्रैक किलोमीटर गेज परिवर्तन (सबलगढ़–बिरपुर) पूरा किया गया तथा 12.146 ट्रैक किलोमीटर तीसरी लाइन (धौरा–जाखलौन) का निर्माण किया गया। गति उन्नयन के अंतर्गत 123 ट्रैक किलोमीटर पर 110 किमी/घं तथा 457 से अधिक ट्रैक किलोमीटर पर 130 किमी/घं की गति क्षमता विकसित की गई। इसके साथ ही 107.664 ट्रैक किलोमीटर ट्रैक नवीनीकरण कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि प्राप्त की गई तथा 168 थिक वेब स्विच स्थापित किए गए। सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत 29 लेवल क्रॉसिंग समाप्त की गईं, 73 पुलों का पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास किया गया तथा 770 किलोमीटर W-beam फेंसिंग की गई। अवसंरचना विकास के तहत 7 रोड ओवर ब्रिज एवं 35 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया तथा झांसी स्टेशन पर बैलेस्टलेस ट्रैक का निर्माण रिकॉर्ड 40 दिनों में पूरा किया गया। यात्री सुविधाओं के अंतर्गत 53 स्टेशनों पर दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं विकसित की गईं, 10 स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया तथा 22 स्टेशनों पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म बनाए गए।
झांसी मंडल ने पूरे वित्तीय वर्ष में 100% दुर्घटनामुक्त संचालन सुनिश्चित किया। इस अवधि में कुल दुर्घटनाएं, परिणामकारी दुर्घटनाएं, अन्य ट्रेन दुर्घटनाएं, यार्ड दुर्घटनाएं तथा SPAD के सभी मामले शून्य रहे। समय पर पहचान, सतर्क निगरानी एवं फील्ड स्टाफ की सक्रियता के कारण यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जा सकी, जो संरक्षा के क्षेत्र में मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्मिक विभाग द्वारा भी वर्ष 2025–26 में अनेक महत्वपूर्ण पहलें की गईं, जिन्होंने कर्मचारी कल्याण, प्रशासनिक दक्षता एवं डिजिटल परिवर्तन को नई दिशा दी। झांसी मंडल ने Army Welfare Placement Organization (AWPO) के साथ 09 जनवरी 2026 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) किया, जिसके अंतर्गत 175 प्वाइंट्समैन एवं 195 गेटमैन के रूप में पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई, जिससे परिचालन संरक्षा को और सुदृढ़ किया गया। समूह ‘D’ अधीनस्थ विश्राम गृह का नवीनीकरण कर 16 सुसज्जित कक्ष तैयार किए गए तथा चित्रकूट धाम करवी रेलवे स्टेशन पर 5 कक्षों वाला नवीन हॉलिडे होम स्थापित किया गया, जिससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुईं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए “पेंशनर्स सेवा कक्ष” की स्थापना, कार्मिक अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 75 लाख पृष्ठों का निष्पादन एवं 190 कॉम्पैक्टर की स्थापना जैसे कदमों ने कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाया। साथ ही 2,156 कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति प्रदान की गई, 477 पदों का सरेंडर/पुनर्वितरण किया गया तथा 176 न्यायिक मामलों का समयसीमा में निस्तारण कर प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यालयों के आधुनिकीकरण के तहत कंप्यूटर, प्रिंटर एवं मॉड्यूलर वर्कस्टेशन स्थापित किए गए तथा विभिन्न डिजिटल एवं जनसंपर्क अभियानों के माध्यम से कर्मचारियों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित की गई।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) झांसी मंडल ने भी वर्ष 2025–26 में सुरक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए। ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत 955 मामलों में यात्रियों का खोया सामान वापस किया गया, जिसकी कुल कीमत ₹1.56 करोड़ से अधिक रही। नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत 324 बच्चों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया, जबकि ऑपरेशन डिग्निटी के माध्यम से 254 महिलाओं को सहायता दी गई। सेवा मिशन के अंतर्गत 1740 यात्रियों (दिव्यांग, बीमार एवं वरिष्ठ नागरिक) को मदद उपलब्ध कराई गई। जीवन रक्षा अभियान में 17 मामलों में यात्रियों की जान बचाई गई। यात्री सुरक्षा मिशन के तहत 101 मामलों में कार्रवाई करते हुए 127 गिरफ्तारियां की गईं। अवैध चेन पुलिंग के विरुद्ध 2311 मामलों में कार्रवाई कर ₹7.53 लाख का जुर्माना वसूला गया। वहीं NDPS (NARCOS) कार्रवाई के अंतर्गत 100 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹28 लाख रही।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झांसी मंडल की ये सभी उपलब्धियां समर्पित टीमवर्क, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं उत्कृष्ट प्रबंधन का परिणाम हैं। मंडल भविष्य में भी संरक्षा, गति और विकास के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आज दिनांक: 01.04.2026 को मण्डल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री आर के सविता की उपस्थिति में झाँसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले 20 रेल कर्मचारियों को रु.05.49 करोड़ का समापन भुगतान, भुगतान प्रपत्र तथा सेवा प्रमाण पत्र वितरण हेतु सेवानिवृत समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय झाँसी स्थित सभागार में किया गया।
इस दौरान मण्डल से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को NEFT के माध्यम से समापन भुगतान प्रपत्र एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को पेंशन पेमेंट आर्डर भी जारी किये गये।
मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा स्वास्थ्य और सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में झांसी मंडल के वाणिज्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए ₹2060.80 करोड़ की रिकॉर्ड आय अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अब तक की सर्वाधिक वार्षिक आय है, जो मंडल की सुदृढ़ कार्यप्रणाली, नवाचारपूर्ण पहल एवं प्रभावी राजस्व प्रबंधन का प्रमाण है।
यह उपलब्धि न केवल पिछले वर्ष की ₹1914.57 करोड़ आय की तुलना में 7.64% वृद्धि दर्शाती है, बल्कि निर्धारित लक्ष्य ₹1963.14 करोड़ के सापेक्ष 4.97% अधिक प्राप्ति भी सुनिश्चित करती है।
राजस्व मदवार उत्कृष्ट प्रदर्शन
1. यात्री आय (Passenger Revenue)
वाणिज्य विभाग ने यात्री आय में ₹1015.77 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई दर्ज की, जो अब तक की सर्वाधिक है।
• पिछले वर्ष की तुलना में 4.69% वृद्धि
• लक्ष्य के सापेक्ष 3.59% अधिक
यह उपलब्धि बेहतर यात्री सुविधाओं, उच्च ऑक्यूपेंसी तथा टिकटिंग प्रणाली में सुधार का परिणाम है।
2. माल आय (Goods Revenue)
माल आय ₹964.88 करोड़ तक पहुंचकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
• पिछले वर्ष की तुलना में 11.20% वृद्धि
• लक्ष्य से 7.17% अधिक
यह वृद्धि बेहतर लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, बढ़े हुए लोडिंग एवं ग्राहक उन्मुख नीतियों का प्रतिफल है।
3. अन्य कोचिंग आय (Other Coaching Revenue)
₹58.12 करोड़ की आय के साथ इस मद में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया गया।
• पिछले वर्ष की तुलना में 5.46% वृद्धि
इसमें पार्सल सेवाओं एवं लीजिंग गतिविधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
4. गैर-भाड़ा राजस्व (NFR), कैटरिंग एवं पार्किंग
₹22.03 करोड़ की आय अर्जित कर इस क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छुआ गया।
रेलवे परिसंपत्तियों के विविध उपयोग एवं उन्नत कैटरिंग सेवाओं ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
5. टिकट जांच आय (Ticket Checking Earnings)
₹39.11 करोड़ की रिकॉर्ड आय दर्ज की गई।
• लक्ष्य के सापेक्ष 6.23% अधिक
• पिछले वर्ष की तुलना में 55.07% की उल्लेखनीय वृद्धि
यह सख्त निगरानी, सतत जांच अभियानों एवं प्रभावी प्रवर्तन का परिणाम है।
नवाचार एवं नई पहल (NFR Initiatives)
वाणिज्य विभाग द्वारा पहली बार अनेक नवाचारपूर्ण एवं राजस्व-सृजन करने वाली योजनाएं लागू की गईं, जिनमें प्रमुख हैं—
स्टेटिक यूनिट्स, गेमिंग जोन, वाहन धुलाई एवं व्हील एलाइनमेंट केंद्र, मल्टी-फंक्शनल कॉम्प्लेक्स (झांसी एवं मोरार), ड्रिंक्स वेंडिंग मशीन, प्रीमियम स्टोर, टेक्सटाइल स्टोर, ईवी चार्जिंग स्टेशन, वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, हेल्थ कियोस्क, सैलून सेवाएं, फूड वैन, ऑडियो विज्ञापन, मिलेट स्टॉल, रेल कैफे, बैटरी चालित कार्ट, LED विज्ञापन एवं मोबाइल एसेट एडवरटाइजिंग आदि शामिल हैं।
इन पहलों ने गैर-भाड़ा आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की।
सघन जांच अभियान (Magistrate Checks)
मंडल में नियमित रूप से मजिस्ट्रेट, फोर्ट्रेस एवं एम्बुश चेकिंग अभियान चलाए गए, जिससे—
• बिना टिकट यात्रा में कमी आई
• टिकट जांच व्यवस्था मजबूत हुई
• टिकट जांच आय में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई
वित्तीय वर्ष 2025–26 में झांसी मंडल के वाणिज्य विभाग की यह ऐतिहासिक उपलब्धि समर्पित टीमवर्क, कुशल नेतृत्व एवं नवाचार आधारित रणनीतियों का परिणाम है। यह सफलता भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी तथा भारतीय रेल की आर्थिक सुदृढ़ता में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।
मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी मंडल के बिजौली (BJI) रेलवे स्टेशन यार्ड में सिग्नल प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
बिजौली (BJI) यार्ड में “Reliability Improvement by providing GGTRONICS make MSDAC Axle Counter” के अंतर्गत 01 संख्या रस्टि रेल ट्रैक सर्किट एवं 03 ड्यूल डिटेक्शन ट्रैक सेक्शन (कुल 04) को आधुनिक MSDAC एक्सल काउंटर प्रणाली से प्रतिस्थापित कर आज सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।
इस नवीन प्रणाली के स्थापित होने से ट्रैक ऑक्यूपेंसी की सटीकता एवं सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।
स्थापित प्रणाली में GGTRONICS मेक MSDAC के साथ मैनुअल कंडीशनल रीसेटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। कुल 08 MSDAC DP एवं 04 MSDAC ट्रैक सेक्शन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 03 ड्यूल डिटेक्शन ट्रैक सेक्शन ऑटो रीसेट सुविधा से युक्त हैं तथा 01 रस्टि रेल ट्रैक सर्किट सिंगल डिटेक्शन पर आधारित है। साइट पर 01 LV बॉक्स (205 XT) की व्यवस्था की गई है तथा ASM कक्ष में मैनुअल रीसेट बॉक्स उपलब्ध कराया गया है, जिससे एक्सल काउंटर फेल होने की स्थिति में ट्रैक को शीघ्र रीसेट किया जा सके। साथ ही ऑपरेटिंग एवं सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) स्टाफ को OEM द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्य को वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता/समन्वय (Sr. DSTE/Co/JHS)श्री नरेन्द्र सिंह , एवं वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता/मेन लाइन (Sr. DSTE/ML/JHS) श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता/मेन लाइन (ADSTE/ML/JHS) श्री बिधान कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
झांसी मंडल द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के तकनीकी उन्नयन कार्य भविष्य में भी रेलवे सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं यात्री-अनुकूल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों, ट्रेनों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने एवं पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
इस यात्रा के मुख्य आर्कषण निम्नवत हैं:
यात्रा गंतव्य-
महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग , पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजी नगर).
श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की सं0 751- 02 एसी (कुल 49 सीटें), 03 एसी (कुल 210 सीटें)एवं स्लीपर (कुल 492 सीटें)
उतरने/चढने के स्टेशन- गोरखपुर – मनकापुर – अयोध्या कैंट – सुल्तानपुर – माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ – प्रयागराज संगम – रायबरेली – लखनऊ – कानपुर सेंट्रल – उरई – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – ललितपुर.
यात्रा तिथि- दिनांक 27.04.2026 से 08.05.2026 तक 11 रात एवं 12 दिन
सुविधायें- इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 23500/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 22160/- है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 40000 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 38430 /- है । (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)
कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 53260/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 51370/- है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था).
इस यात्रा सेवा मे LTC एवं EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है।
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से आनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है:
9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 8287930913, 9236391925.