• Fri. Apr 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सेमरी टोल प्लाजा पर मोंठ पुलिस के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

 

सेमरी टोल प्लाजा पर मोंठ पुलिस के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।रिपोर्ट-इदरीश बाबा मोंठ

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

मोंठ (झांसी )-सेमरी टोल प्लाजा पर मोंठ पुलिस के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। जिसमे थाना मोंठ प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर इस समय मोंठ पुलिस के द्वारा अवैध वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।उसी क्रम में आज भी क्षेत्राधिकारी बृजराज सिंह के निर्देशन अनुसार सेमरी टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी बृजराज सिंह ,थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ,उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह ,विकास सिंह ,गुलाम फरीद बा पुरुष और महिला पुलिस बल के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दोपहिया और चार पहिया बाहनो की सघन चेकिंग की गई। कई चार पहिया वाहनों की काली फिल्म निकाली गई ।तथा दो पहिया वाहनों के प्रपत्र चेक किए गए ।जिसमें दर्जनों वाहनों से 2200 शमन शुल्क भी वसूला गया।

Jhansidarshan.in