सास-ससुर, और पति का चचेरा भाई, एवं ननद मिलकर पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे
रिपोर्टर – यशपाल सिंह समथर
समथर (झांसी) समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखरी मैं एक महिला द्धारा अपने ससुराल के परिवार जनों पर दहेज लाने के लिए उत्पीड़न करने की तहरीर दी गई है ।तीन साल पहले ग्राम एवं थाना चुर्खी जिला जालौन निवासी क्रांति की शादी ग्राम बड़ोखरी निवासी रघुवीर सिंह अहिरवार के साथ सम्पन्न हुई थी। क्रांति के अनुसार शादी में क्रांति के पिता ने अपनी क्षमता अनुसार दहेज दिया था । इसके बाद भी उसकी ससुराल में उसका का पति रघुबीर, सास-ससुर, और पति का चचेरा भाई जयपाल, एवं ननद मिलकर पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे । बिगत रात्रि में वह अपने दो साल के बच्चे के साथ ससुराल में सो रही थी । उसका पति रघुबीर सिंह, जयपाल सिंहऔर नंदराम उसके पास आये , जयपाल के हाथ में बंदूक थी जिसको उसने पीड़िता के ऊपर लगाकर दहेज लाने की जिद्द की और दहेज ना लाने पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा देंने की धमकी देने लगे और पीड़िता को मारने लगे कैसे भी करके पीड़िता घर से बाहर भागी और डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पीड़िता को थाने पर लाई । स्थानीय पुलिस ने तहरीर में नाम दर्ज उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर बैधानिक कार्यबाही दी है।