• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सर्पदंश से किसान की हुई मौत ,परिवार में मचा कोहराम*

*सर्पदंश से किसान की हुई मौत ,परिवार में मचा कोहराम*

जालौन मुहम्मदाबाद डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी में सर्पदंश से किसान की मौत हो गई। किसान खेत पर फसल की सिंचाईं करने गया था। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार ऐरी निवासी लाखन उर्फ कल्लन पाल पुत्र मोतीलाल पाल 40 वर्ष शनिवार को रात फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था। सिंचाई करते समय करीब 1 बजे खेत में किसान को सांप ने काट लिया। सांप काटने पर जब किसान की हालत बिगड़ी तो पास में काम कर रहे लोगो ने करीब 3 बजे के लगभग घटना की जानकारी परिजनों को दी। सर्पदंश के काटने की सूचना पर परिवार में हडकंप मच गया। परिजन उसे उपचार के लिये झाँसी ले गये जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गयी।रविवार सुबह परिजनों में कोहराम मच गया ।

Jhansidarshan.in