• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सरकारी कागजों से भरा थैला किया पार*

*सरकारी कागजों से भरा थैला किया पार*

*कोंच* नोटिस तामील कराने जा रहे तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का सरकारी कागजों से भरा साइकिल पर टंगा उसका थैला बदमाशों ने उस वक्त पार कर दिया जब कर्मचारी पानी पीने लगा। थैले में लगभग चालीस नोटिस थे जिनमें कमिश्नरी और एसडीएम की अदालत के दो नोटिस काफी महत्वपूर्ण थे।
पुलिस को तहरीर देकर तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पारीछत ने बताया कि वह जालौन रोड के गांवों के लोगों के नोटिस तामील कराने साइकिल पर जा रहा था। नोटिसों का थैला साइकिल पर टांगा हुआ था। पंचानन चौराहे के पास उसे प्यास लगी तो साइकिल स्टैंड पर खड़ी करके वह पानी पीने लगा। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों जो अपने चेहरे कपड़ों से ढके थे, ने साइकिल से उसका थैला झटका और भाग गए।पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Jhansidarshan.in