• Sun. Apr 5th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सफलता के 4 वर्ष पर हुआ व्यापारियों का सम्मान,स्किल इंडिया द्वारा 22 लाभार्थियों को मिले जॉब ऑफर लेटर ..

By

Mar 21, 2021

सफलता के 4 वर्ष पर हुआ व्यापारियों का सम्मान,स्किल इंडिया द्वारा 22 लाभार्थियों को मिले जॉब ऑफर लेटर

झाँसी l उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्य के 4 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में आज नगर निगम परिसर में विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए ।लगभग 3 करोड़ के स्वीकृति पत्र मुख्य अतिथि सदर विधयक रवि शर्मा एवं मेयर रामतीर्थ सिंघल द्वारा वितरित किए गए । इसके साथ ही ओडिओपी योजना में प्रशिक्षण प्राप्त एवं ऋण प्राप्त किए लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2018 में परंपरागत कारीगरों जैसे बढ़ाई, लोहार नाइ, दर्जी आदि के लिये शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट भी वितरित किए गए ।

कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव द्वारा किया गया । अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को भी स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए ।स्किल इंडिया सोसायटी द्वारा 22 लाभार्थियों को जॉब आफर लेटर प्रदान किया गया ।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम,परियोजना प्रबंधक डूडा श्रीमती संगीता सिंह, अमित द्विवेदी सहायक आयुक्त उद्योग, सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल नीरज सिंह सहित
उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों श्री अशोक जैन, संजय पटवारी, श्रीमती कंचन आहूजा, श्री चौधरी साहिल, कृष्ण पाल सिंह, कृष्णा राय, गौरव बंसल, आमिर राईन, परग गुप्ता, बबलू ए टू जेड तथा अन्य सम्मानित व्यापारी नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही । आगमन

 

Jhansidarshan.in