झांसी मंडल में आज दिनांक 06.04.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। रेल संचालन के दौरान कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता, सजगता एवं तत्परता से संभावित अनियमितताओं को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन संभव हो सका। कर्मचारियों के इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का विवरण निम्नानुसार है —
1. श्री सुनील कुमार , उप स्टेशन प्रबंधक , खजरहा – ₹1000/-
2. श्री प्रवीण यादव, मेल ट्रेन मैनेजर,झाँसी – ₹1000/-
3. श्री सुमित कुमार अहिरवार, गुड्स ट्रेन मैनेजर,झाँसी – ₹1000/-
4. श्रीमती पूजा राजपूत , कांटेवाला , खजरहा – ₹1000/-
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन,सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
झांसी रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में परिचालन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए पूर्व के सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
मंडल की समयपालनता 79.84% दर्ज की गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 8.53% अधिक है। माल लोडिंग 9.27 मिलियन टन रही, जो गत वर्ष की तुलना में 10.10% की वृद्धि को दर्शाती है। इसके साथ ही मालभाड़ा ढुलाई में भी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
ट्रेनों की औसत गति पिछले वर्ष की तुलना में 16.65% अधिक है। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए महाप्रबंधक महोदय द्वारा परिचालन विभाग को दो शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंडल के कंट्रोल रूम में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में मंडल परिचालन प्रबंधक (गुड्स) सुश्री उर्वशी कुमारी एवं मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) सुश्री उर्वशी शेखावत द्वारा केक काटा गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित नीति एवं मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप , मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के दिनांक 31.03.2026 तक ड्यू रोटेशनल ट्रांसफर(आवधिक स्थानांतरण) के अंतर्गत स्थानांतरण आदेश निर्धारित अविधि में जारी किए जा चुके हैं।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा द्वारा सभी शाखा अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए रोटेशनल ट्रांसफर के अंतर्गत दिनांक 31.03.2026 तक ड्यू कुल 203 कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये है, जो इस दिशा में मंडल प्रशासन के सक्रिय एवं प्रभावी प्रयासों को दर्शाता है। मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड एवं सतर्कता विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का आवधिक स्थानांतरण के अंतर्गत निर्धारित अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही कर्मचारियों का स्थानांतरण समयबद्ध तरीके से ।
वर्तमान स्थिति के अनुसार, झांसी मंडल में रोटेशनल ट्रांसफर के अंतर्गत किसी भी कर्मचारी का स्थानांतरण लंबित नहीं है। यह प्रक्रिया मंडल में प्रशासनिक पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंडल प्रशासन द्वारा भविष्य में भी रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों एवं सतर्कता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
वापसी में गाड़ी संख्या 04003 अशोक नगर स्टेशन से दिनांक 15.04.2026 को 17 बजे प्रस्थान कर बीना स्टेशन पर 18:40-19:10 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन में 22:10- 22:20 बजे, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 00:15-00:20 बजे, धौलपुर रेलवे स्टेशन पर 01:35-01:37 बजे, आगरा स्टेशन पर 02:40-02:45 बजे, मथुरा स्टेशन पर 04:20-0425 बजे, कोसीकला स्टेशन पर 04:58-05:00 बजे, फरीदाबाद स्टेशन पर 07:10-07:15 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य स्टेशन दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रातः 8:45 पर पहुंचेगी । उक्त गाड़ी में एक एसी 3 टायर, 2 स्लीपर क्लास तथा 19 साधारण श्रेणी कोच सहित कुल 24 आईसीएफ कोच होंगे I
यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं रेलवे राजस्व की रक्षा के उद्देश्य से बिना टिकट यात्रा, अनबुक्ड लगेज तथा अनारक्षित टिकट लेकर आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने वालों पर रोक लगाने हेतु आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को महोबा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा तथा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान कुल 139 बिना टिकट एवं विभिन्न अनियमितताओं में यात्रा कर रहे यात्री पकड़े गए, जिनसे कुल ₹72,175/- का जुर्माना वसूल किया गया। इस सघन कार्रवाई से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई, बल्कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त संदेश भी गया।
इस अभियान को सफल बनाने में टिकट चेकिंग स्टाफ श्री विनय श्रीवास्तव, श्री राजेंद्र कुमार दुबे, श्री कुलदीप श्रीवास्तव, श्री हेमंत अहिरवार, श्री यतेंद्र गुप्ता तथा मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री मोहन लाल मीना का विशेष योगदान रहा।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें, अनबुक्ड लगेज न ले जाएं तथा आरक्षित श्रेणी में केवल वैध आरक्षण के साथ ही यात्रा करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।