• Fri. Apr 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सचिव और ग्राम प्रधान के प्रयास से शतक हुआ पूरा लेकिन नहीं बन पाया दोहरा शतक :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी,जालौन*

*सचिव और ग्राम प्रधान के प्रयास से शतक हुआ पूरा लेकिन नहीं बन पाया दोहरा शतक :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी,जालौन*

कोंच विकास खंड के ग्राम नरी में सचिव और ग्राम प्रधान के संयुक्त प्रयास से कोरोना बैक्सीनेशन शिविर में लोग खूब आये। यहां पर 100 लोगों का जो टारगेट होता है उससे अधिक 190 लोगों को बैक्सीनेशन किया गया। इतनी अधिक संख्या में लोगों के बैक्सीनेशन कराने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका इस गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) अनुज गुप्ता व युवा ग्राम प्रधान सिद्धार्थ का प्रमुख योगदान है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बैक्सीनेशन शिविर में तकनीकि सहायक योगेश सोनी, सोशल ऑडिट समन्वयक श्रीमती कुसुम निरंजन भी व्यवस्था में लगी रहीं। वहीं बैक्सीनेशन शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम में शिवकुमारी राजपूत ने बैक्शीन लगाई। चेतना प्रकाश ने ऑनलाइन किया। इस मौके पर आशा बहु गनेश कुमारी, आंगनवाड़ी तारा देवी, जानकी देवी स्वास्थ्य सखी नीतू खरे व ग्राम के जागरूक व्यक्ति अखिलेश कुमार खरे, राहुल कुमार, लखन पटेल आदि ने भी सहयोग किया।

Jhansidarshan.in