• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*संदिग्ध हालात 69 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत*

संदिग्ध हालात 69 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

मंगलवार सुबह फूलारानी 69 वर्ष पत्नी श्याम करन निवासी ग्राम सतोह थाना एट गांव के बाहर स्थित काली मंदिर में कन्या खिलाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान जब वह गांव के बाहर पहुंची तभी उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर जब वृद्धा के शव पर गई तो उनमें हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने मामले की खबर परिजनों को दी। पुलिस भी वहां आ गई जिसने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल वृद्धा की मौत की वजह का पता नहीं चला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्धा के आसपास काफी सारे कुत्ते थे क्योंकि वृद्धा अपने हाथ में खाने पीने का सामान लिए हुए थी।

Jhansidarshan.in