*वैक्सीन लगवाने सीएचसी गयी महाविधायल की छात्राओं के साथ स्वस्थ कर्मियों के द्वारा अभद्रता करने पर भड़क उठी छात्राएं*
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी
वैक्सीन लगवाने सीएचसी गए महाविधायल की छात्राओं के साथ स्वस्थ कर्मियों के द्वारा अभद्रता करने पर वो भड़क उठे और लगभग आधा सैकड़ा महिला पुरुषों ने दो घण्टे तक सीएचसी में हंगामा काटा हंगामे की सूचना पर पहुची पुलिस भी मूकदर्शक बनी खड़ी रही अंत मे उक्त लोगो ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दे कर कार्यवाही कराने की बात कही है ।
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्राम कस्बे के एक महाविधायल की छात्राएं ,पिंकी कुमार हरचंदपुर, सोनम, सोनम द्विवेदी ,रामजानकी ,रामसखी, मोनिका, आरती, सोमवती, आदि महिलाओं व छात्राओं का आरोप है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैक्सीन लगवाने पहुची आरोप है कि 3 घण्टे इंतजार के बाद जब स्वस्थ कर्मी ने बताया कि वैक्सीन नही है तो वो भड़क उठी और ओपीडी जा कर चिकित्साधिकारी से मिलने की बात करने की कोशिस की तो कुछ स्वस्थ कर्मी ने अभद्रता कर दी जिससे वो भड़क गई और आधा सैकड़ा लाभर्थि मौके पर पहुच कर हंगामा करने लगे दो घण्टे तक चले हंगामा की सूचना पर पहुची पुलिस मामले की गंभीरता देख कर मूकदर्शक बनी खड़ी रही इस संबंध में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने कहा कि वैक्सीन न होने की वजह नही लग पा रही है जैसे ही वैक्सीन आते ही लगाई जायगी