• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।रिपोर्ट-इदरीश बाबा


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u684896368/domains/jhansidarshan.in/public_html/wp-content/themes/newses/single.php on line 83

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

 

विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरुवार को जागरूकता रैली सुबह आठ बजे निकाली गई। सीएचसी से तहसील तक निकाली जाने वाली रैली का शुभारंभ जिया जफर ने किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ सुशील प्रकाश के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में विश्व जनसंख्या दिवस पर भव्य रैली निकाली गई ।जो सीएससी से शुभारंभ होकर समथर मोड़, मेडिकल मोड़ ,तहसील प्रांगण होती हुई वापस सीएससी में रैली का समापन किया गया।जिसमें स्वास्थ्य विभाग के दर्जनों महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीएससी के बीपीएम धीरज गुप्ता ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर 27 जून से 10 जुलाई तक दम्पती सम्पर्क पखवारा मनाया जा रहा है। वहीं, 11 जुलाई से 25 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवारा मनाया जाएगा। जिसमें समस्त स्वास्थ्य कर्मी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है इस मौके पर डॉ जिया जफर ,डॉ माता प्रसाद ,डॉ आर पी निरंजन ,डॉ चन्दन सिंह,डॉ मनीषा जैन,लिपिक अतीक अहमद ,एचइओ मनोज कुमार ,बीपीएम धीरज गुप्ता ,बीसीपी राजेश सिंह ,पीडी पाठक ,जयराम ,आरके गुप्ता, बासुदेव गोस्वामी ,उदल सिंह राजपूत ,राहुल कुमार ,फार्मासिस्ट हरिशंकर यादव ,अरविंद कुमार यादव ,देवेंद्र सिंह सचान ,रितेश कुमार मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in