• Sat. Apr 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी के निर्देशन में सौभाग्य योजना कैंप का आयोजन:रिपोर्ट-मुबीन खान

गरौठा झांसी

विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी के निर्देशन में सौभाग्य योजना कैंप का आयोजन रिपोर्ट, मुबीन खान गरौठा

ग्रामीण एडिटर धीरेंद्र रायकवार

तहसील गरौठा के ग्राम सिमरधा र्में आज विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्राम के ही गरीब व्यक्तियों के 106 कनेक्शन निशुल्क किए गए जिससे गरीब व्यक्तियों को भी प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत इसका भरपूर लाभ मिल सके वही गुरसराय विद्युत विभाग जेई अशोक वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व पात्र व्यक्तियों को विद्युत विभाग सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं जिसका ग्रामीण लाभ ले सकते हैं सौभाग्य योजना के अंतर्गत इसके पात्र व्यक्तियों को निशुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं इस मौके पर विद्युत विभाग जेई अशोक वर्मा गुरसराय सिमरधा ग्राम प्रधान पति मोनू तिवारी विद्युत विभाग गरौठा से जीतू सोनी नवाब खान रामखिलोनी दिलीप मयंक आदि विद्युतकर्मी उपस्थित रहे

Jhansidarshan.in