मंडल रेल प्रबंधक द्वारा झाँसी-धौलपुर रेल खंड का निरीक्षण
आज दिनाँक 12.02.20 को मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा धौलपुर-झाँसी खंड का दौरा किया गया। उन्होंने अपने दौरे में मुरैना, बिरलानगर, ग्वालियर, डबरा, दतिया स्टेशन के सघन निरीक्षण के साथ साथ तीसरी लाइन से सम्बंधित निर्माण व् संस्थापन कार्य का भी जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान श्री माथुर ने गेट संख्या-428, 432, 371 पर संरक्षा के मानकों को परखा I उन्होंने चम्बल नदी पर रेल ब्रिज के साथ-साथ माइनर पुलों का निरीक्षण किया गया I
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मुरैना, ग्वालियर, डबरा, दतिया स्टेशनों पर नव संस्थापित यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा और बेहतर करने के निर्देश दिए I
श्री माथुर द्वारा निरीक्षण के दौरान धौलपुर-झाँसी खंड से जुड़े विकास कार्यों पर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ विचार विमर्श किया एवं कार्यों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए I
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबन्धक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, करुणेश श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता , वरिष्ठ मंडल अभियंता(मध्य) भुवनेश सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता(उत्तर) गुंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनीयर निर्मोद कुमार तथा अमित गोयल सहित मंडल सुरक्षा आयुक्त अलोक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टाफ से मुलाकात की। उन्होंने कोविड-19 के इस संकट कालीन दौर में संक्रमण से बचने हेतु, ढिलाई न बरतने तथा और भी सावधानी की आवश्यकता से अवगत कराया।
(2)
रेल प्रशासन द्वारा लखनऊ मण्डगल के उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर खण्डर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्न गाडि़यों का निरस्तीकरण किया गया था, जिसमें संशोधन किया गया है I जो की निम्नवत है I
क्र.सं. गाड़ी सं. स्टेशन से – स्टेशन तक संशोधित निरस्तीकरण की तिथि (यात्रा तिथि अनुसार)
1 09306 कामाख्या -डॉ. अम्बेवडकर नगर 21.02.21
2 09305 डॉ. अम्बे1डकर नगर-कामाख्या 18.02.21
3 01073 लोक मान्य तिलक (ट.)-प्रतापगढ़ जं. 14.02.21, 16.02.21 एवं 21.02.21
4 01074 प्रतापगढ़ जं.-लोक मान्य1 तिलक (ट.) 16.02.21, 18.02.21, 23.02.21