• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेकी के बाद दिया गया था देवरी बालू घाट पर लूट व हत्या को अंजाम, झाँसी पुलिस ने किया खुलासा:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी। पिछले दिनों ककरवई थाना क्षेत्र स्थित बालू घाट पर हुई लूट तथा एक कर्मचारी की हत्या का आज झाँसी की स्वाट टीम सहित प्रेमनगर तथा ककरवई थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
ककरवई थाना क्षेत्र स्थित देवरी बालू घाट पर पिछले 13 मार्च की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने 15 लाख रूपये की लूट करके घाट पर स्थित कार्यालय में उपस्थित कम्प्यूटर ऑपरेटर मुश्ताक खान निवासी राजस्थान की गोली मारकर हत्या कर दी थी और गार्डों के साथ मारपीट कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस इस सनसनीखेज खुलासे में लगी हुई थी कि इसी बीच कल शाम को पुलिस ने ककरवई के पास धसान नदी के किनारे से घटना में शामिल दो अभियुक्त हमीरपुर निवासी सुरजन खंगार तथा महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयोग किये गए दो तमंचा सहित चार लाख रुपए बरामद किये हैं। एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही घटना का सफल अनावरण करने वाली टीमों को डीआईजी ने पचास हजार तथा एसएसपी ने पच्चीस हजार रूपये के नकद पुरुष्कार से सम्मानित किया है

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed