*रेंढर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ की समीक्षा बैठक,दिए दिशा निर्देश*
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी
जुगराजपुरा (रेंढर) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष की पहल पर पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशानुसार आज रेंढर थानाध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। आपको बता दें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार द्विवेदी व जिलाध्यक्ष सालिकराम पांडे की पहल पर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ यशवीर सिंह ने पत्रकार उत्पीड़न रोकने के लिए महीने के प्रत्येक तीसरे शुक्रवार को जिला के सभी थाना प्रभारी को ग्रामीण पत्रकारों के साथ समीक्षा करने का आदेश जारी किया था। उसी आदेश का अनुपालन करते हुए थानाध्यक्ष रेंढर शैलेंद्र कुमार सिंह ने आज महीने के तृतीय शुक्रवार को पत्रकारों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से बात कर पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न रोकने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी गांव में या अन्य जगह पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार हो तो तुरंत ही हमें कॉल कर जानकारी दें अगर पुलिस स्टाफ किसी भी पत्रकार या अन्य किसी व्यक्ति के साथ अभद्रता करता है तो हमें जानकारी दे हम उस पर तुरंत संज्ञान मैं लेकर उचित कार्यवाही करेंगे ।पत्रकार अपना काम ईमानदारी से करते रहें अपने सही लेखनी का प्रयोग निर्भीकता से करें हम आप लोगों की हर संभव मदद करने के लिए सदैव तैयार हैं। समीक्षा में उपस्थित बरिष्ठ पत्रकार दैनिक आज से राम नरेश द्विवेदी कुठौंदा व बरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय सहारा से सुरेंद्र श्रीवास्तव कुसमरा व दैनिक आज से युवा पत्रकार दीपक दुबे जुगराजपुरा आदि पत्रकार उपस्थित रहे।