• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को लेकर क्षेत्राधिकारी को दिया शिकायती- पत्र*

*रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को लेकर क्षेत्राधिकारी को दिया शिकायती- पत्र*

*कोंच*(जालौन)थाना कैलिया के ग्राम फुलेला निबासी पातीराम पुत्र खचेरे ने दिन शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि घटना दिनांक 15 जुलाई 2021 समय करीब रात्रि 9/10 बजे बीच की है जब दीपक पुत्र राम वक्त दीपांकर पुत्र वनमाली उजयार पुरा वाले अपने अज्ञात 4/5 साथियों के साथ आये और मेरे साथ गाली गलौच करते हुए मेरी मारपीट कर दी क्योंकि उक्त लोगों के साथ मेरी दोनों लड़कियां व्याही हैं और जबरजस्ती मेरी जमीन अपने नाम कराना चाहते हैं जिसकी शिकायत कोतवाली में की थी जिस पर आज तक कोई भी कार्यवाही न करते हुए मेरा डॉक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया पातीराम ने सी ओ से रिपोर्ट दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण कराये जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in