राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का समापन समारोह संपन्न हुआ,रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
उरई/ जालौन -राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान का आज राजकीय इंटर कालेज मे समापन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि रही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान पर उपस्थित जनो को कहा जीवन वहु मूल्य है इसे सुरक्षित करे! वाहन चलाते समय सावधानी वरते!
सड़क सुरक्षा के अंतर्गत तरन्नुम कक्षा 11 की छात्रा है जोकि जालौन बालिका इंटर कॉलेज मे पढ़ती है जालौन बालिका इंटर कॉलेज मे क्विज प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके पश्चात जीआईसी इंटर कॉलेज उरई में पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया आज जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा तरन्नुम को सम्मानित किया गया सर्टिफिकेट एवं सील एवं प्रथम 5000/द्वितीय ₹3000/तृतीय स्थान 1000 पुरस्कार दिये गये है। सड़क सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे गए 8 सवालों में से 6 सवालों का सही उत्तर दिया इसके अलावा कई प्रश्न पूछे गए तरन्नुम ने उसका तसल्ली पूर्वक उत्तर दिया इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह, आर टी ओ सोमलता यादव, एआर टीओ मनोज सिंह प्रवर्तन’, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला नगर पालिका ईओ संजय कुमार , जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत प्रसाद पटेल एवं समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे !