*राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय संस्था ने महाराजा खेत सिंह की भूमिका मूबी में दर्शाने को लेकर दिया ज्ञापन//रिपोर्ट – रविकान्त द्विवेदी*
राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय संस्था के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एसडीएम उरई सत्येन्द्र कुमार को दिया। ज्ञापन में फ़िल्म पृथ्वीराज चौहान में उनके मुख्य सामंत/सेनानायक की भूमिका न दर्शाए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया। उरई में राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय संस्था के जिलाध्यक्ष शेर सिंह खंगार सहित संस्था के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय संस्था या क्षत्रिय समाज आपका ध्यान यश राज बैनर तले बन रही मूबी में पृथ्वीराज चौहान जिनके प्रधान सेनापति सेनानायक हमारे महाराजा खेत सिंह खंगार जिन्होंने प्रथम हिन्दू राज्य के रूप में जुझौतिखण्ड वर्तमान बुंदेलखंड की नींव रखी थी उनके किरदार को विलुप्त कर दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि मूवी पृथ्वीराज चौहान को लेकर समस्त भारत के खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा इन फ़िल्म पर विरोध जताते हुए कहना चाहते हैं कि वीर प्रतापी सेनानायक महाराज खेत सिंह खंगार की वीरता का किरदार नहीं दिखाया गया है। हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के संघर्ष में दरबारी कवि चन्दरबाई द्वारा लिखित पृथ्वीराज रासो के अनुसार पृथ्वीराज चौहान के प्रधान सामंत सेनानायक महाराज खेत सिंह की वीरता व शौर्य का उल्लेख है। ज्ञापन में कहा गया पूर्वजों की मान मर्यादा क्षत्राणियों के जौहर व राष्ट्रहित के लिए बलिदान व समर्पण को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ न किया जाए व महाराजा खेत सिंह खंगार का रोल दिखाया जाए। ज्ञापन में अंत में कहा गया कि इस फ़िल्म को बिना महाराजा खेत सिंह के व्यक्तित्व जीवन पर आधारित चित्रण के सूटिंग व फ़िल्म चलाने का परमीशन न दिया जाए अन्यथा खंगार समाज धरना प्रदर्शन रोड जाम करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में संस्था के जिलाध्यक्ष शेर सिंह खंगार, रविन्द्र सिंह, राहुल सिंह, शिव सिंह, बृजेश, राजकुमार, धीरेन्द्र परिहार, कुंवर सिंह परिहार, शिववीर सिंह, राजा आदि प्रमुख थे।