राष्ट्रभक्त संगठन ने शुरू किया सदस्यता अभियान
झांसी। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि शुभ अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन के द्वारा झांसी जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। यह सदस्यता अभियान 21 फरवरी से 5 मार्च तक चलाया जायेगा। सदस्यता अभियान में झांसी महानगर के सभी 11 नगर के नगर संयोजक, नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान के संबंध में केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता पूर्णतया निःशुल्क है एक सदस्यता की किताब में 50 प्रतियां हैं। प्रत्येक नगर ने 1000 सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। झांसी महानगर के मोहल्ले वार्ड के निवासी अपने क्षेत्र के नगर संयोजक, नगर अध्यक्ष से संपर्क कर सदस्यता ले सकते हैं। ज्ञातव्य हो कि 1 वर्ष के अंदर राष्ट्रभक्त संगठन झांसी सहित अन्य जिलों एवं प्रदेशों में विस्तार पा चुका है। वर्तमान में राष्ट्रभक्त संगठन बुंदेलखंड में युवा हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन है जो हिंदुत्व के लिए, राष्ट्र की सुरक्षा के लिए, राष्ट्र की समृद्धि के लिए दिन रात काम कर रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुरूकेश अमरया, जिला संयोजक मनीष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कार्तिकेय समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।