*मोबाइल कंपनियां लगा रहीं हैं उपभोक्ताओं को चूना !!रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी!! कस्बा गरौठा में लगाए गए जिओ टेलीकॉम, एयरटेल टेलीकॉम कंपनी के मोबाइल टावर से इंटरनेट सेवा जैसे गायब ही हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिओ कंपनी आम जनता से 4g का चार्ज बसूल कर रही है और स्पीड के नाम पर 2g/3g की स्पीड से भी कम मिलती है। मोबाईल टेलीकॉम कंपनियां 5g की तैयारी शुरू करने में लगी हुई हैं। मोबाइल टेलीकॉम कंपनियां कर रही है ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कस्टमर केयर पर शिकायत करने के बाबजूद भी की गई शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाता है मोबाइल टावर कंपनी के कर्मचारी यह कह कर टाल जाते हैं कि अभी लाईन पर कार्य चल रहा है। इसमें हम कोई मदद नहीं कर सकते हैं। यह जनता के साथ सरासर धोखा हो रहा है कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।