*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तमंचा एवं जिंदा कारतूस सहित एक युवक को लिया हिरासत में*
*गरौठा झांसी।।* वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस द्वारा कस्बा एवं क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा द्वारा एक टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक तमंचा लिये घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जा पहुंची उक्त व्यक्ति पुलिस को अपनी ओर आता देखकर भागने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम दाऊ उर्फ प्रेमचंद पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम बंगरा कोतवाली गरौठा बताया। कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। चेकिंग अभियान पुलिस टीम में एसआई सत्यदेव सिंह, एसआई राजेश सिंह, सिपाही विजयपाल मौजूद रहे।