*मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाईक सहित युवक पुलिस की गिरफ्त में मुकदमा पंजीकृत !!रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार!!*
गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल कोतवाली प्रभारी सभाजीत मिश्रा के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कस्बा गरौठा के ककरबई तिराहे पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाईक लेकर कस्बा की तरफ ही आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्कता पूर्वक दो पहिया वाहनों को चैक करने लगी। पुलिस ने अपनी तरफ आ रही हीरो होंडा बाईक Hf डीलक्स जिसका नंबर UP93 AU 7934 को रोका रोकने पर युवक बाईक लेकर भागने लगा लेकिन पुलिस के चंगुल से भाग नहीं सका। पूछताछ करने पर पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अरुण पुत्र बृजपाल निवासी मोहल्ला परकोटा गुरसरांय बताया। पुलिस ने उक्त युवक के विरुद्ध आई पीसी की धारा 379, 411 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। चैकिंग के दौरान गरौठा कोतवाली एसआई रामेंद्र सिंह, सिपाही आमोद कुमार, धीरेंद्र यादव मौजूद रहे।