माॅडर्न काॅलेज मे धूमधाम से आयोजित हुयी फ्रेशर पार्टी
आज दिनांक 04/04/2026 को माॅडर्न काॅलेज कोछाभांवर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के फाउण्डर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, फाउण्डर चेयरपर्सन श्रीमती शान्ति विश्वनाथन, चेयरमैन डाॅ0 रोहिन विश्वनाथन, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला, सेक्रेटरी श्रीमती रत्ना शुक्ला ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में माॅडर्न काॅलेज प्राचार्य डाॅ0 असद अहमद, माॅडर्न महाविद्यालय प्राचार्य श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, माॅडर्न काॅलेज आॅफ फार्मेसी के प्राचार्य डाॅ हामिद खान, माॅडर्न काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग निदेशक डा0 प्रवीण गुप्ता एवं कमला माॅडर्न नर्सिंग इस्टीट्यूट प्राचार्य श्री रोबिन जोसफ, मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्मृति श्रीवास्तव एवं छात्र हर्षबर्धन सोनी ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर की गयी। फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। एक और जहां एकल डांस प्रस्तुति ने धूम मचायी तो वहीं समूह डांस को देखकर दर्शक झूम उठे। इसके बाद बारी थी फ्रेशर पार्टी की रैम्प वाॅक प्रस्तुति की जिसका सभी को बेसब्री से इन्तजार था। निर्णायक मंडल ने रैम्प वाॅक के प्रतिभागियों से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जिसके आधार पर कई राउण्ड के बाद मिस्टर फ्रेशर अजय कुमार, मिस फे्रशर राधा यादव, मिस्टर फेरेवल कुनाल कुशवाहा, मिस फेरेवल आयुषी यादव, मिस्टर ईवीई आयुष निरंजन, मिस ईवीई श्रृष्टि सोनी, मिस सपोटर हर्षिता वर्मा चुना गया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिनके विजेता सौरभ गौतम, रामजी पटेल रहे। मुख्य अतिथि द्वारा मिस फ्रेशर एंव मिस्टर फे्रशर को क्राउन एंव सैशे पहनाया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। मिस्टर फे्रशर एवं मिस फे्रशर चुनने की खुशी में डी0जे0 की धुन पर छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस करके खूब मस्ती की एवं धमाल मचाया। इस अवसर पर, प्रवक्ता, अतुल पटैरिया, सुभाष यादव,, निधि श्रीवास्तव, राजकुमार आर्य, मीरा देवी, तनु दुबे, रामपाल सिंह, सुरेन्द्र कुमार, अभिषेक पुरोहित हर्षवर्धन, हृदयेश विश्वकर्मा,, सुनील रायकवार, केशव गौतम, पंकज सिंह विकास प्रजापति आदि समस्त शिक्षक एंव कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का निर्देशन प्रवक्ता अतुल पटैरिया ने किया। अंत में माॅडर्न काॅलेज के प्राचार्य डाॅ0 असद अहमद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार अनिल पाण्डेय द्वारा व्यक्त किया।
माॅडर्न काॅलेज मे धूमधाम से आयोजित हुयी फ्रेशर पार्टी