• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ओरछा तथा टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

ByNeeraj sahu

Oct 8, 2024

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ओरछा तथा टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

आज दिनांक:28.02.23 को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा झाँसी मंडल के ओरछा तथा टीकमगढ़ स्टेशन का सघन दौरा किया गया | निरीक्षण का उद्देश्य दोनों स्टेशनों के “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तेहत चयनित किये जाने के उपरान्त उच्चीकरण तथा उत्तरोत्तर विकास हेतु क्रमबद्ध योजना तैयार किया जाना रहा |

ओरछा स्टेशन का निरीक्षण :

ओरछा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान आशुतोष सहित अन्य विभागाध्यक्ष द्वारा स्टेशन बिल्डिंग को विकसित तथा सौन्दर्यिकृत किये जाने हेतु विचार विमर्श किया | स्टेशन पर उपलब्ध प्लेटफार्म को हाई लेवल प्लेटफार्म में विकसित करने के साथ-साथ नए FOB तथा नए सुन्दरीकृत प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य पर समीक्षा की, जिसमें स्टेशन भवन को नयी प्रकार की फसाड़ लाइटिंग से सजावट की व्यवस्था शामिल की गयी है | इसके अतिरिक्त दिव्यान्ग्जन हेतु दिव्यांग टॉयलेट के साथ-साथ यात्रियों हेतु सुविधाजनक वाटर बूथ, कोच इंडिकेशन बोर्ड तथा ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, ऑफिस साइनेज बोर्ड, कम्पूटरीकृत उद्घोषणा प्रणाली तथा यात्री प्रतीक्षालय में TV, सोफे आदि फर्नीचर व्यवस्था से संस्थापन व उच्चीकरण सम्बंधित विस्तृत योजना तैयार की गयी |

सर्कुलेटिंग क्षेत्र के विकास के क्रम में, क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण सहित नए प्रवेश द्वार विकसित करने हेतु की योजना बनायी गयी | आशुतोष ने स्टेशन के पास बने RUB आर यू बी को भी देखा ।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पानी के निकास हेतु निर्देशित किया साथ ही सिविल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सड़क को ठीक कराने हेतु निर्देशित किया।

 

टीकमगढ़ स्टेशन का निरीक्षण :

टीकमगढ़ स्टेशन के निरीक्षण के दौरान में बेहतरीन फसाड लाइटिंग के साथ स्टेशन बिल्डिंग को सुन्दरीकरण किये जाने पर विचार विमर्श किया गया | स्टेशन पर नए FOB तथा अप्रोच रोड के निर्माण कार्य पर समीक्षा की | कोच इंडिकेशन बोर्ड तथा ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड, मल्टी ट्रेन डिस्प्ले सिस्टम, ऑफिस साइनेज बोर्ड, कम्पूटरीकृत उद्घोषणा प्रणाली तथा यात्री प्रतीक्षालय में TV, सोफे आदि फर्नीचर व्यवस्था से संस्थापन व उच्चीकरण सम्बंधित विस्तृत योजना तैयार की गयी |

ज्ञात हो की “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत 30 स्टेशनों का उच्चीकरण तथा विकास किया जाना है जिसमें ओरछा तथा टीकमगढ़ स्टेशन भी है|

 

इस अवसर पर मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) डी पी गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर श्री नितिन गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह सहित रेल पर्यवेक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे |

(2)

सेवा निवृत कार्यक्रम – 28.02.23

आज दिनांक:28.02.23 को उत्तर मध्य रेल, झाँसी मंडल से 33 रेल कर्मचारी सेवा निवृत्त हुये समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रू 9,60,56,840/- का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया एवं समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण सेवा प्रमाण पत्र पीपीओ एवं स्वर्ण जड़ित पदक विवेक कुमार मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) महोदय द्वारा प्रदान किये गये। समारोह में बृजेश कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, श्री रवि कुमार सविता सहायक मण्डल वित्त प्रबन्धक व जी.पी मिश्रा मण्डल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के अन्त में बृजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेल, झॉसी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

(3)

उत्तर मध्य रेल मुख्यालय प्रयागराज में प्रधान वित् सलाहकार का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमे मुख्यालय के लेखा विभाग में हुये कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेल के प्रधान वित्त सलाहकार योगेश कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा 62 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जिसमे से कारखाना झाँसी के लेखा कार्यालय में कार्यरत वरि.अनु.अधि. एम.एम.बाजपेयी, एस.ई/आईटी श्री मोहित स्नातक, एवं लेखा सहायक रंजीत महावर को इनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया I

(4)

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के बाद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया था ,किन्ही कारणों की वजह से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य निरस्त हो गया है जिसके कारण मार्ग परिवर्तन गाडियों को अपने प्रॉपर रूट एवं ठहराव से ही चलाया जायेगा जिसका विवरण निम्नवत है-

 

1. गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:-

क्रं.सं.

गाड़ी संख्या

स्टेशन से-स्टेशन तक

निश्चित मार्ग

मार्ग परिवर्तन वाया

प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावी मार्ग परिवर्तन की तिथि

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अपने प्रॉपर रूट एवं ठहराव से ही चलाया जायेगा

1

18477

पुरी – योग नगरी ऋषिकेश

आगरा-मथुरा-पलवल-गाजियाबाद –मेरठ सिटी

आगरा-एत्मादपुर-मितावली-खुर्जा जं. – मेरठ सिटी

02.03.23

2

12617

एर्नाकुलम –निजामुद्दीन

आगरा-पलवल- निज़ामुद्दीन

आगरा-एत्मादपुर-मितावली -गाजियाबाद – निज़ामुद्दीन

02.03.23

3

12715

नांदेड़ – अमृतसर

आगरा – पलवल – नई दिल्ली

आगरा-एत्मादपुर-मितावली- गाजियाबाद – नई दिल्ली

03.03.23

4

12625

त्रिवेंद्रपुरम – नई दिल्ली

02.03.23

5

20807

विशाखापत्तनम – अमृतसर

03.03.23

6

22868

निजामुद्दीन – दुर्ग

निजामुद्दीन – पलवल – आगरा

निज़ामुद्दीन -गाजियाबाद – मितावली – एत्मादपुर- आगरा

04.03.23

7

11078

जम्मू तवी – पुणे

नई दिल्ली – पलवल – आगरा

निज़ामुद्दीन -गाजियाबाद – मितावली – एत्मादपुर- आगरा

03.03.23

8

14624

फिरोजपुर -छिन्दवाड़ा

दिल्ली सफदरगंज – पलवल – आगरा

दिल्ली सफदरगंज -निज़ामुद्दीन -गाजियाबाद – मितावली – एत्मादपुर- आगरा

04.03.23

 

गाडी संख्या- 11057 मुंबई सेन्ट्रल –अमृतसर ,14211 आगरा छावनी – नई दिल्ली ,18477 पुरी – योग नगरी ऋषिकेश और 04495 आगरा छावनी –पलवल को बाद स्टेशन पर प्रॉपर ठहराव से ही चलाया जायेगा |

 

(5)

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की यात्रीयों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित गाड़ियों को निम्नानुसार प्रायोगिक ठहराव प्रदान किये जा रहे हैं :

क्रम

गाडी संख्या / नाम

स्टेशन पर ठहराव

प्रभावी तिथि

1.

22167/68 सिंगरौली – निजामुद्दीन एक्सप्रेस

ग्वालियर

05.03.23 / 07.03.23

2.

19811/12 कोटा-इटावा एक्सप्रेस

मोहाना

04.03.23

3.

11125/26 रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस

मोहाना

06.03.23

4.

11107/08 बुंदेलखंड एक्सप्रेस

टेहरका

05.03.23

5.

22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस

इशानगर

05.03.23

6.

12189/12190 जबलपुर-निजामुद्दीन एक्स.

निवाड़ी

05.03.23

 

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed