• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भूमि संरक्षण विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए चेक डेम का सत्यापन करने के निर्देश

ByNeeraj sahu

Oct 9, 2024

भूमि संरक्षण विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए चेक डेम का सत्यापन करने के निर्देश

** अब तक कितने बनाए गए, कितने सही हैं, कितने क्षतिग्रस्त तथा कितने मरम्मत योग्य हैं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

** सोलर वोल्टाइक पंप जनपद के लिए वरदान, बंद सोलर पंप की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश ताकि कंपनी द्वारा सभी को ठीक कराया जा सके

** किसान हमारे अन्नदाता हैं, इनकी समस्याओं का समय से निस्तारण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी :- सीडीओ

** किसान दिवस की बैठक मात्र औपचारिकता नहीं, किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें

** सिंचाई हेतु नेहरों का संचालन नियत समय पर किए जाने के निर्देश, नहरों की सिल्ट सफाई की समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश

विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
किसान दिवस के आयोजन पर उपस्थित किसानों के मध्य मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि किसान दिवस की बैठक मात्र औपचारिकता ना हो। किसान को खेती-किसानी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की समस्याओं को संवेदनशील होकर तत्काल निस्तारित किया जाए, इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य बनाते हुए किसानों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त हो और उनके उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए, कैसे उन्हें उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाया जा सके पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित किसान एवं किसान प्रतिनिधियों से आव्हान किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी ईकेवाईसी/ आधार लिंक/एनपीसीआई सीडिंग एवं भूलेख अंकन कराना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि किसान यदि ऐसा नहीं कराते हैं तो उन्हें प्राप्त होने वाली आगामी किस्त से वंचित रहना पड़ेगा।
किसान प्रतिनिधि श्री गौरीशंकर बिदुआ द्वारा जनपद में जल समस्या को लेकर जल संचय, जल संरक्षण और वितरण के संबंध में जानकारी देने के बाद मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनेद अहमद ने भूमि संरक्षण इकाई राष्ट्रीय जलागम, राष्ट्रीय जलागम मऊरानीपुर एवं मैदानी योजना सहित लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए चेक डैम का सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अब तक कितने चैकडैम बनाए गए हैं, कितने सही है, कितने क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कितने मरम्मत योग्य हैं की सूची उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि नेहरों का संचालन किसानों की मांग के अनुसार सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पानी नहर के अंतिम छोर तक पहुंचे इसी भी सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध हो। उन्होंने जनपद में सिल्ट सफाई की समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
किसान दिवस में किसान नेता गौरी शंकर विदुआ ने जनपद में जल समस्या की जानकारी देते हुए कहा कि भूमि संरक्षण विभाग की इकाइयां राष्ट्रीय जलागम, राष्ट्रीय जलागम मऊरानीपुर एवं मैदानी योजना द्वारा जनपद में लगभग 600 चैक डैम का निर्माण किया गया, 39 का सत्यापन करने पर मात्र एक ही सही पाया गया, ऐसी स्थिति में भूमि संरक्षण इकाई द्वारा किए गए कार्य का क्या औचित्य? उन्होंने बताया की कई चेक डैम लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए परंतु क्षतिग्रस्त होने पर भूमि संरक्षण विभाग द्वारा मरम्मत करते हुए उसे नया बताते हुए धनराशि का निकाल ली गई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में अन्ना पशुओं की समस्याओं के विषय पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि गोवंश का संरक्षण करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है हम किसान भी विभागीय अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर गौ संरक्षण का कार्य करना चाहते हैं ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना का क्रियान्वयन को बेहतर ढंग से किया जाए ताकि दुधारू गोवंश को अति कुपोषित परिवार को दिया जा सके।
बैठक में किसान श्री सुरेंद्र सिंह पुरातनी ने शिकायत करते हुए बताया कि बिजली विभाग द्वारा धोखाधड़ी तथा फर्जी तरीके से शिकायत का निस्तारण किए जाने की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि फूल सिंह पुत्र गंगा प्रसाद निवासी पुरानी तहसील टहरौली की बिजली विभाग द्वारा फर्जी आरसी काटी गई जबकि उनके पास कोई विद्युत कनेक्शन नहीं है मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकरण की जांच अधिशासी अभियंता द्वारा करने के निर्देश दिए।
बैठक में किसानों द्वारा सिंचाई विभाग की नहरों के संचालन की जानकारी देते हुए बताया कि सपरार प्रखंड नहर की सफाई ना होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
किसान दिवस में गौरीशंकर विदुआ, सुनील रिछारिया, आचार्य अविनाश, सुरेंद्र सिंह पुरातनी, आरडी कुशवाहा सहित अन्य किसानों ने समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि एम पी सिंह, जिला कृषि अधिकारी के के सिंह, एलडीएम अजय शर्मा,अधिशासी अभियन्ता विद्युत शैलेंद्र कटियार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा किसानगण उपस्थित रहें।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed