• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भतीजे की गुंडागर्दी एससी एसटी का मुकदमा दर्ज*

*भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भतीजे की गुंडागर्दी एससी एसटी का मुकदमा दर्ज*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा में बीती रात भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष के भतीजे ने शराब के नशे में धुत होकर फ्री की शराब ना देने पर सेल्समैन को जातिसूचक शब्दों में गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अविनाश शर्मा शराब के नशे में धुत होकर अंधाधुंध गालियां बकता जा रहा था मना करने पर उसने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भतीजे होने की बात कही और कहा कि में किसी से नहीं डरता वहीं बियर शराब ठेकेदार द्वारा मना करने पर ठेकेदार एवं सहयोगी को दी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आई पी सी की धारा 323,504 एवं एससी, एसटी के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।

Jhansidarshan.in