• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ब्लाक प्रमुख की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की हुई पहली बैठक रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

*ब्लाक प्रमुख की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की हुई पहली बैठक रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

 

जालौन:-नदीगांव में ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह परिहार की मौजूदगी में नए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ पहली बैठक हुई। इस बैठक को ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह परिहार ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को जो विकास कार्य अपने क्षेत्र में करवाना हो, उसका पूरी कार्य योजना तैयार रखें। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच कहा कि आप लोगों को जनता ने चुना है। अब आपकी भी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक विकास कार्य कराएं। वहीं बीडीओ नदीगांव गौरव कुमार ने बैठक में सामान्य कार्यों पर चर्चा व बजट पर भी चर्चा की। उन्होंने मत्स्य पालन, पशु पालन आदि जैसी कई योजनाओं को क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया। इस मौके पर बीडीओ नदीगांव गौरव कुमार ने नए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से परिचय भी बैठक में प्राप्त किया।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in

You missed