• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बेटी बचाओ- बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय, झाँसी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

ByNeeraj sahu

Oct 9, 2024

झाँसी आज दिनांक 20.02.2023 जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत जिला महिला चिकित्सालय, झाँसी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 08 नवजात बालिकाओ एवं उनकी माताओ को उपहार स्वरूप मिष्ठान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के कैलैण्डर, स्टीकर, बैच वितरित कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी ने बच्चियों की माताओ को बधाई दी तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं जैसे, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड). मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन, बाल विवाह उन्मूलन, प्रवर्तकता योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005, पालन पोषण, देखभाल, उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष कामकाजी महिलाओ के यौन उत्पीडन हेतु विशाखा समिति, महिला हेल्प लाईन न0 181, 1090, चाइल्ड लाईन हेल्प न० 1098 आदि के बारे में विस्तार से बताया साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना का उद्देश्य बालिकाओ का संरक्षण एवं उन्हे सशक्त बनाना है जिसमें पक्षपाती लिंग चयनात्मक उन्मूलन को रोकने के लिये बालिकाओ के अस्तित्व और सुरक्षा प्रदान करना एवं बालिकाओ को जन्म, पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि बिना भेद भाव के साथ समान अधिकारो के रूप में * सशक्त बनाना साथ ही बाल लिंगानुपात को 0-6 वर्ष की आयु के बीच प्रति 1000 लड़को पर लड़कियो की संख्या की गिरावट पर रोक लगाना है।

कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक, सामाजिक कार्यकर्ता चिकित्सालय स्टाप आदि लोग उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed