• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बार संघ कोंच द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश का किया गया स्वागत समारोह का आयोजन*

बार संघ कोंच द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश का किया गया स्वागत समारोह का आयोजन

बार संघ कोंच द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह के जनपद से स्थानान्तरण होने पर विदाई स्वागत समारोह का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह का स्वागत मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में पधारे सिविल जज जूनियर डिवीजन कोंच पलास गांगुली, अपर सिविल जज अभिषिकता यादव, एसडीएम कोंच अंकुर कौशिक का सम्मान भी बारसंघ के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी से कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुझे अधिवक्ताओं का काफी सहयोग मिला, जिसे में कभी नहीं भूल सकता। इस मौके पर सिविल जज जूनियर डिवीजन पलास गांगुली, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिषिकता यादव, एसडीएम अंकुर कौशिक ने भी अपने अपने विचार रखे। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने कहा कि उनकी और उनके बारसंघ के वकीलों की यही कामना है कि आप उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनें, आपके द्वारा जो कार्य किये गए हैं वह प्रशंसनीय हैं। इस मौके पर स्वागत गीत व कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी एड. में किया। कार्यक्रम समापन को घोषणा बारसंघ मंत्री वीरेन्द्र जाटव के द्वारा की गई। अन्त में कोंच बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्तों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed