बसीठ प्रधान ने विकास कार्यों को करने की ग्रामीणों से कही बात, झिझक रही हावी
नदीगांव विकास खंड के ग्राम बसीठ के प्रधान ने बताया कि गांव के लिए वह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों को दिलवाएंगे। उंन्होने कहा कि आवास योजना, शौचालय व अन्य सभी जो भी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित है उनका लाभ पात्रों को दिलाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। हालांकि मीडिया से बात करने के दौरान प्रधान के चेहरे पर झिझक देखी गयी वह काफी कुछ कहना चाहते थे लेकिन मीडिया के कैमरे पर वह ज्यादा न बोल सके। भले ही वह कैमरे पर ज्यादा न बोल पाए लेकिन कैमरे से दूर होने के बाद उंन्होने खुलकर कहा कि जनता ने विकास को परबान चढ़ाने के लिए मुझे प्रधान बनाया है, इतना विकास कार्य बसीठ में कराया जाएगा जितना कभी नहीं हुआ होगा।