• Fri. Apr 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रिन्ट रेट से ज्यादा में बिक रही राजीपुरा में देशी शराब, 24 घण्टे सेवा है इस ठेके पर

प्रिन्ट रेट से ज्यादा में बिक रही राजीपुरा में देशी शराब, 24 घण्टे सेवा है इस ठेके पर

कोंच तहसील के ग्राम राजीपुरा में देशी शराब के ठेके पर तय कीमत यानी प्रिन्ट रेट से अधिक पर मनमाने ढंग से शराब की बिक्री की जा रही है। जिससे शराब का सेवन करने वालों में रोष है, उनका कहना है कि अगर कुछ पैसों को लेकर कहते हैं तो ठेके की देखरेख करने वाला उन्हें गालियां तक देता है। ग्रामीणों की मानें इस शराब के ठेके का खुलने और बन्द होने का कोई समय नहीं है, 24 घण्टे यहां से शराब की बिक्री होती है। हम आपको बताते चलें कि यह शराब का ठेका विवादित ठेके के नाम से भी जाना जाता है दरसल यह है बसीठ गांव का और बोर्ड में भी बसीठ अंकित है लेकिन यह ठेका जुड़े हुए गांव राजीपुरा में चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस नियम विरुद्ध तरीके से चलने वाले ठेके को हटाये जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in