• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय मौत मामला: नामजद महिला आरक्षी गिरफ्तार*

ByNeeraj sahu

Dec 8, 2025

*प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय मौत मामला: नामजद महिला आरक्षी गिरफ्तार*

जालौन :० थाना कुठौंद के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। दिनांक 05 दिसंबर 2025 की रात गोली लगने से हुई मृत्यु के बाद परिजनों की तहरीर पर 06 दिसंबर को हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की प्रारंभिक विवेचना के दौरान घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में नामजद महिला आरक्षी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी आरक्षी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना प्रचलित है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में किसी भी बिंदु की अनदेखी नहीं की जाएगी।

*जालौन अपडेट*….

कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय मौत मामले में बड़ी कार्रवाई — नामजद महिला आरक्षी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी।
पुलिस ने कहा — हर पहलू की हो रही गहन जांच।

रविकांत द्विवेदी RK
रिपोर्टर,जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed