• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ कार्यक्रम के तहत सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में आयोजित हुआ कार्यक्रम…

By

Mar 21, 2021

’’

‘‘किसानों के उत्थान से ही होगा देश का विकास’’
‘‘किसान भाईयों के उन्नति एवं उत्थान के लिये प्रदेश सरकार है प्रतिबद्ध’’

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मे चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ द्वितीय चरण के अन्तर्गत सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर कृषि गोष्ठी/किसान मेला का आयोजन कर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक विधि से खेती विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन को देने हेतु स्टाल लगाये गये थे। विकास खण्ड बड़ागाॅव, बबीना, चिरगाॅव, मोंठ, गुरसराॅय, बामौर, बंगरा एवं मऊरानीपुर में ‘‘किसान कल्याण मिशन’’ के अन्तर्गत आयोजित मेला विकास खण्ड मुख्यालय पर ही सम्पन्न हुआ, जिसमें जन-जन के उत्थान के लिये संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकास खण्ड बड़ागाॅव में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा एवं शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी झाॅसी द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी मंत्री जी द्वारा किया गया। मंत्री जी द्वारा कृषकों को गन्ने के भुगतान एवं पी0एम0-किसान में लाभान्वित कृषकांें की जानकारी दी एवं सरकार के चार वर्ष के कार्यों की प्रशंसा की। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की पी0एम0-कुसुम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अन्तर्गत यंत्रीकरण के लाभ हेतु कृषकों को जागरुक एवं प्रेरित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिये सभी कृषकों को कृषक पंजीयन कराने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही कृषकों को कृषि के साथ-साथ उद्यानिक फसलों की खेती करने से कृषकों की आय वृद्धि का मूल मंत्र कृषकों को प्रदान किया गया। मंत्री जी एवं मुख्य विकास अधिकारी, झाॅसी द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में आई0जी0एफ0आर0आई से डा0ए0के0एस0 चैहान, डा0 आसित मजूमदार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर झाॅसी एवं खण्ड विकास अधिकारी, बड़ागाॅव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विकास खण्ड चिरगाॅव में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन माननीय सदस्य श्रम कल्याण विभाग संजय दुबे एवं माननीय विधायक राजीव सिंह पारीक्षा, विधान सभा क्षेत्र बबीना द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी माननीय द्वारा किया गया। माननीय सदस्य श्रम कल्याण विभाग श्री संजय दुबे एवं माननीय विधायक राजीव सिंह पारीक्षा विधान सभा क्षेत्र बबीना कृषकों के हितों एवं सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी एवं माननीय द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पम्प आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में खण्ड विकास अधिकारी, चिरगाॅव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विकास खण्ड बबीना में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन माननीय विधायक  राजीव सिंह पारीक्षा, विधान सभा क्षेत्र बबीना द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी माननीय विधायक जी द्वारा किया गया। माननीय विधायक जी कृषकों के हितों एवं सरकार की आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। माननीय विधायक जी द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पम्प आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में उप जिलाधिकारी सदर, संयुक्त कृषि निदेशक, झाॅसी, उप कृषि निदेशक, झाॅसी, खण्ड विकास अधिकारी, बबीना एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विकास खण्ड मोंठ में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन माननीय विधायक जवाहर लाल राजपूत, विधान सभा क्षेत्र गरौठा द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी माननीय विधायक जी द्वारा किया गया।  विधायक जी द्वारा कृषकों के हितों एवं सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कृषकों का उत्साहवर्धन किया गया साथ ही विधायक जी द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पम्प आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, मोंठ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विकास खण्ड मऊरानीपुर में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन माननीय विधायक बिहारी लाल आर्य, विधान सभा क्षेत्र मऊरानीपुर द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी माननीय विधायक जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष जयशंकर देवलिया, प्रदीप पटेल जिला महामंत्री, अशोक गिरि, जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा कृषकों के हितों एवं सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी देते हुये लाभ लेने हेतु कृषकों को प्रेरित किया। माननीय विधायक जी द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पम्प आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी मऊरानीपुर, ए0डी0ओ0ए0जी0 एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विकास खण्ड बंगरा में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन राम किशोर साहू, पिछड़ वर्ग राज्य आयोग सदस्य, हरचरण चैकरया, जिला मंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी द्वारा किया गया।  राम किशोर साहू, पिछड़ वर्ग राज्य आयोग सदस्य द्वारा कृषकों को कृषि क्षेत्र में सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों के बारे जानकारी देते हुये अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु कृषकों को प्रेरित किया। माननीय द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पम्प आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में भूमि संरक्षण अधिकारी, मऊरानीपुर, खण्ड विकास अधिकारी, बंगरा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विकास खण्ड गुरसराॅय में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन जितेन्द्र जैन, प्रदेश प्रतिनिधि भाजपा     द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी माननीय द्वारा किया गया। माननीय द्वारा कृषकों को सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों एवं विभाग में संचालित योजनाओं के बारे जानकारी देते हुये कृषकों को को जानकारी प्रदान की गयी एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पम्प आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, गरौठा, खण्ड विकास अधिकारी, गुरसराॅय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विकास खण्ड बामौर में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन श्री रामनरेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जिला महामंत्री भाजपा, अमित चैरसिया, जिला मंत्री भाजपा, श्री गोविन्द प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष भाजपा द्वारा किया गया। इस दौरान मेले में विभिन्न विभागों के स्टाॅल भी लगाये गये थे, जिसका अवलोकन भी माननीय द्वारा किया गया। किसान मेले में उपस्थित माननीय द्वारा कृषकों को सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों एवं विभाग में संचालित योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की गयी एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर, यंत्रीकरण, पी0एम0-किसान, वर्मी कम्पोस्ट, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पम्प आदि योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। किसान मेला में खण्ड विकास अधिकारी, बामौर, विषय वस्तु विशेषज्ञ, बामौर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Jhansidarshan.in