• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रदेश उपाध्यक्ष का कांग्रेसियो ने किया जोरदार स्वागत…

ByNeeraj sahu

Oct 9, 2024

प्रदेश उपाध्यक्ष का कांग्रेसियो ने किया जोरदार स्वागत

झांसी :आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव उर्फ सीताराम का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम झांसी आगमन पर पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह यादव के संयोजन में मेडिकल कॉलेज तिराहे पर कांग्रेस जनों ने उनका भव्य स्वागत करते हुये फूल मालाओं से लाद दिया।
इसके पूर्व नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम यादव ने मेडिकल बाई पास पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और जहां वर्तमान सरकार के द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ हर मोर्चे पर अन्याय किया जा रहा है ।वहीं कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना कराने की पक्षधर है ताकि दलित व पिछड़े वर्ग की सभी जातियों को देश की सभी व्यवस्थाओं में समान रूप से अधिकार मिल सके।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिये प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर समाज के सभी वर्गों को संगठन मे स्थान देने के क्रम में पिछड़ा वर्ग विभाग में लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बुंदेलखण्ड के एक सरल स्वभाव के सक्रिय समाजसेवी के रुप में पहचाने जाने वाले सीताराम यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। जिसका लाभ संगठन को मिलेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा ने कहा कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की उन्नति और अधिकारों की रक्षा के लिये सदैव संकल्पित है।
स्वागत करने वालों में मुकेश अग्रवाल , हरवंश लाल, प्रिंस कटियार, अखिलेश गुरुदेव, रवि दुबे,अमीर चंद आर्य, अखलाक मकरानी, युवराज सिंह यादव, विनय उपाध्याय, गिरजा शंकर राय, महेश कुशवाहा, शैलेंद्र वर्मा शीलू , राजेन्द्र सेन, राजकुमार फौजी, दिनेश कुमार वर्मा, कार्तिक पटैरिया ,वसीम उद्दीन, आकाश सिंह, आदि शामिल रहें।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed