• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्व विधायक ने भी नगर प्रत्याशी के लिए मांगे वोट : रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार

मोंठ/झाँसी – नगर निकाय के चल रहे चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुरूध्द कुमार उर्फ बड़े राजा जो की मोंठ नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी है। उनके समर्थन में वोट मांगने के लिए गरौठा विधानसभा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने उनके साथ मिलकर नगर के बाजार में वोट मांगे शाम करीब 6:30 बजे के आस-पास पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के आवास पर पहुंचे और वहां से फिर अखाड़ापुरा सावित्री चौराहा पाठक मार्केट डाकखाने के पास इंदिरा चौराहा तहसील मुहल्ला आदि जगहों पर वोट मांगने नगर में निकले इस मौके पर उनके साथ गरौठा के पूर्व विधायक को देखकर नगर का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के लिए पूर्व विधायक के साथ नगर के सैकड़ों लोग वोट मांगने के लिए पूरे नगर में भ्रमण करते नजर आए भ्रमण के दौरान उनके साथ वीरेंद्र रफीक कबाड़ी सूरज वर्मा बबलू पाल दयाल पाल अमन सोनी JP पोद्दार रामपाल सोनी महिपाल गिरी कैलाश गिरी आदि उपस्थित रहे।
 
रिपोर्ट-धीरेन्द्र रायकवार मोंठ
Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed