• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में सिमराहा मे भव्यता से निकाली गई श्रीमद भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा

ByNeeraj sahu

Oct 8, 2024

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में सिमराहा मे भव्यता से निकाली गई श्रीमद भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा ।

झांसी। नगर निगम के वार्ड नं 24 सिमराहा में किशोर आश्रम में सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं भगवत कथा का आयोजन का भव्यता के साथ कलश यात्रा निकाल कर प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुख्य आतिथ्य विशिष्ठ अतिथि के रुप में रघुराज शर्मा अनिल रिछारिया एवं सीमा गिरजा शंकर राय मुख्य यजमान श्रीमती लक्ष्मी बाई राय सिमराहा के स्थानीय सभ्रांत नागरिकों के द्वारा संगीत मय गाजे बाजे के साथ संगीत मय भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
मुख्य रूप से उदयकुमार शास्त्री भगवताचार्य, साध्वी सावित्री तिवारी , रामबाबू शर्मा लीला महंत द्वारा सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ भगवत कथा रामलीला के आदि कार्यक्रम के माध्यम भक्तिरस बरसाया जाएगा। 28 फरवरी उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के निकटवर्ती ग्रामीणजनो सहयोग से प्रसाद वितरण भंडारा भी किया जाएगा।
प्रतिदिन कार्य कार्यक्रम में 8 बजे 12 तक यज्ञ कार्य, दोपहर 2 बजे 5 बजे तक श्रीमदभगवत कथा, शाम 7 बजे से 9 तक अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन के कार्यक्रम एवं 9 बजे 12 बजे रात्रि तक भगवान रामचरित्र मानस मथुरा वृन्दावन से कलाकारों द्वारा रामलीला किया जाना है।
इस अवसर पर भागवत कथा गायत्री महायज्ञ प्रेमियों में मुख्य रूप से मुख्य यजमान सीमा गिरजा शंकर राय, लक्ष्मी बाई राय आदित्य राय, ब्रगभान पाल, बीरबल राय , पप्पन यादव, जगदीश प्रसाद राय, कमलेश राय रमपुरा,राजू सैन, पूरन राय, मेहरबान राय जगदीश परिहार,प्रभु दयाल कुशवाहा , दिनेश सुनील राय, स्वामी प्रसाद शर्मा, महेश राय राजेंद्र राय सेठ जी, विनोद वर्मा, जानकी राय,हरिराम अहिरवार, देवीदास कुशवाहा, ठाकुर दास राकेश अन्नी सेठ , सुरेश राय सहित सैकड़ों धर्मप्रेमियों महिलाओं ने मंगल कलश रख कर संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण किया जिसमे वीरवती ,क्रांति राय ,गीता परिहार, शिखा रानी, रानी राय किरण राय अर्चना राय जूली राय सहित सैकड़ों महिलाओ द्वारा सहभागिता निभा कर कार्य क्रम को सफल बनाया।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed