• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही का असर तमंचा लहरा रहे युवक को तमंचा सहित गिरफ्तार किया*

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही का असर तमंचा लहरा रहे युवक को तमंचा सहित गिरफ्तार किया*

*कोंच* कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के नेतृत्व में अपराधी तत्वों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने उपनिरीक्षक संजीव दीक्षित, जितेंद्र सिंह, सिपाही अनूप कुमार, धर्मराज,आशीष तिवारी,बृजेन्द्र सिंह के साथ मुखबिर की सूचना पर कैलिया बाईपास रोड पर मरघट तिराहे के पास से शाहरुख उर्फ अमजद पुत्र आज़ाद कुरैशी निवासी आराजी लैन कोंच को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने तलाशी के दौरान शाहरुख के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक बीती 14 जुलाई को मुहल्ले में शाहरुख ने जमीनी विवाद को लेकर तमंचा लहराकर दहशत फैलायी थी और उक्त घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।फिलहाल पुलिस की नाके बंदी से सफलता प्राप्त हुई।

Jhansidarshan.in