• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पुरानी रंजिश के चलते,आपस में चाकुओ से हमला,तीन घायल

पुरानी रंजिश के चलते,आपस में चाकुओ से हमला,तीन घायल

कोंच(जालौन) कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर नई बस्ती में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब दो पक्षो में पुरानी रंजिश के चलते एक दूसरे पर हमला हो गया,झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात चाकुओ और लाठी डंडो पर आ गयी, जिसमे पुनीत पुत्र भगवान दास राठौर ,सूरज पुत्र भगवान दास एवं दूसरे पक्ष से प्रमोद राठौर पुत्र सुन्ने घायल हो गए, घटना की पूरी जानकारी पुलिस को की गई,मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में उचार हेतु भर्ती कराया,जहां तीनो को उचार किया जा रहा है,खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी पक्ष का प्रार्थना पत्र नही दिया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in