*पिता की पुण्यतिथि पर कोंच भाजपा नगर अध्यक्ष ने कराया गरीबों को भोजन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच। कोंच नगर के भाजपा अध्यक्ष सुनील लोहिया के पिता समाजसेवी स्व. श्री उमाशंकर लोहिया की 13 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब, असहाय लोगों को भोजन कराया गया। दरिद्र नारायण सेवा समिति में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों के साथ स्व. उमाशंकर लोहिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि उनके पिता ने अपने जीवन काल में जरूरतमंद गरीबों की मदद करने का पूर्ण प्रयास किया। समाज सेवा ही उनके जीवन का साध्य रही। उनके इसी मार्ग का अनुसरण करते हुए परिजन भी नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय वाक्य मानकर उसे आत्मसात करते हुए कई वर्षों से लगातार दरिद्र नारायण सेवा समिति में आकर उनकी पुण्यतिथि पर गरीबों को भोजन करा रहे हैं और सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर सच्ची मानव सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य बृज बल्लभ सिंह सेंगर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ हरि मोहन गुप्त, पूर्व प्रवक्ता श्रीकांत गुप्ता, प्रवक्ता राजेंद्र दुबे, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष द्वय केसरीमल तरसोलिया, प्रदीप गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सोनी, बादाम सिंह कुशवाहा पूर्व सभासद, अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, ओ.पी. कुशवाहा, राघवेंद्र निरंजन, संजय लोहिया, अनिल लोहिया, अवनीश लोहिया, रविकांत कुशवाहा सभासद, अनिल पटेल, प्रदीप कुशवाहा आदि ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन इंजी. राजीव रेजा ने किया और दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरे लाल यादव बाबूजी ने सभी का आभार व्यक्त किया।