• Sun. Apr 5th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पारिवारिक न्यायालय में परामर्शदाता हेतु आवेदन करें अब 13 अप्रैल तक

ByNeeraj sahu

Apr 4, 2026

पारिवारिक न्यायालय में परामर्शदाता हेतु आवेदन करें अब 13 अप्रैल तक
———————-
झांसी: प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय ने अवगत कराया है कि पारिवारिक न्यायालय झांसी में परामर्शदाता के 02 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु पूर्व में 02 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किये गये थे, अब उक्त आवेदन की अन्तिम तिथि दिनांक 13 अप्रैल 2026 तक बढ़ायी गयी है।
उन्होंने बताया कि परामर्शदाता हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र स्वप्रमाणित फोटो सहित दिनाँक 13 अप्रैल 2026 तक प्रशासनिक कार्यालय, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, झाँसी में अनिवार्य रूप से जमा करें, जिसमें शैक्षिक अर्हता में समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातक और समाज सेवा का अनुभव, सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्रीधारक और पारिवारिक काउन्सिलिंग में 02 वर्ष के अनुभवी को वरीयता दी जायेगी। परामर्शदाता की आयु 35 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परामर्शदाता का कार्यकाल प्रारम्भ में 03 वर्ष का होगा। परामर्शदाता पद हेतु अधिक जानकारी प्रशासनिक कार्यालय, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, झाँसी से प्राप्त कर सकते हैं।
——————

Jhansidarshan.in