• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पत्रकार अजय शुक्ला को न्याय न मिलने पर होगा अनशन-प्रकाश ओझा*

*पत्रकार अजय शुक्ला को न्याय न मिलने पर होगा अनशन-प्रकाश ओझा*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

जनपद चित्रकूट के बरगढ़ थानांतर्गत मनका ग्राम में 17 जून को अजय शुक्ला पत्रकार द्वारा सच्चाई दिखाने पर मिली जान से मारने की धमकी जिसमे अजय शुक्ला पत्रकार व कई अन्य पत्रकार साथियों ने एस डी एम व सीओ मऊ तथा एस पी अंकित मित्तल को प्रार्थना पत्र देते हुए जानकारी दी। लेकिन वहां से भी न्याय मिलने की उम्मीद नहीं दिखी जब किसी पत्रकार साथी ने इस प्रकरण की जानकारी लेनी चाही तो कोई सही जानकारी नहीं दी गई है बल्कि पुलिस द्वारा पत्रकार पर फ़र्ज़ी मुकदमा पंजीकृत करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
प्रयागराज पत्रकार एशोसियन चित्रकूट इकाई के जिलाध्यक्ष प्रकाश ओझा ने कहा कि अगर पत्रकार अजय शुक्ला को न्याय नहीं मिलता है तो  प्रदेश सरकार विरुद्ध अनशन करेंगे ओझा ने कहा कि पुलिस आरोपी को बचाने का काम कर रही है इसलिए प्रदेश के सभी पत्रकारों को साथ लेकर जल्द ही अनशन में बैठेंगे क्योंकि घटना को लगभग एक माह होने को है फिर भी अपराधी खुलेआम घूम रहा है यहाँ तक बरगढ़ पुलिस द्वारा अपराधी के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया गया इससे साबित होता है कि स्थानीय पुलिस अपराधी को संरक्षण दे रही और सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि अभी तक जिला स्तर के अधिकारी इस मामले की वास्तविकता से परिचित नही हो सके।

Jhansidarshan.in