• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

निवाड़ी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज तुलसी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारम्भ

ByNeeraj sahu

Oct 9, 2024

निवाड़ी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज तुलसी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारम्भ

झाँसी मंडल, भारतीय रेल के महत्वपपूर्ण अंग है जो देश के उत्तरी भाग को दक्षिणी भाग एवं पूर्वी भाग को पश्चिमी भाग से जोड़कर रेलों के आवागमन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है । मंडल अपने सभी सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरन्तर तत्पर है।

आज दिनांक 15.02.23 को माननीय केबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार डॉ वीरेंद्र कुमार जी द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में गाड़ी संख्या 22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज तुलसी एक्सप्रेस के निवाड़ी स्टेशन पर ठहराव का हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया।

शुभारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि माननीय केबिनेट मंत्री जी ने कहा कि आज बसई स्टेशन को गाड़ी संख्या 22129/30 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज तुलसी एक्सप्रेस के रूप में एक नई एक्सप्रेस रेल सेवा प्राप्त हो रही है, इससे क्षेत्र की जनता सीधे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एवं तीर्थ राज प्रयागराज से जुड़ सकेगी। यह इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास में भी यह ठहराव निश्चित रूप से अहम् भूमिका निभाएगा | उन्होंने रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दिव्यांग जन हेतु, व्हीलचेयर, रैंप शौचालयऔर

अमृत भारत योजना पर प्रसन्न जाहिर की।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल सदैव ही आधुनिकतम सुविधायें प्रदान करने हेतु प्रयासरत है, साथ ही सुखमय यात्रा एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है I झाँसी मंडल, भारतीय रेल के महत्वपपूर्ण अंग के रूप में अपने सभी सम्मानित रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरन्तर तत्पर है। मंडल द्वारा निरंतर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी तथा उच्चीकरण किया जा रहा हैI

उदघाटन समारोह का सफल संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में मंत्री जी के पूर्ण परिचय उनके क्वालिफिकेशन एजुकेशन उनके प्रोटेम स्पीकर तथा 7 बार लगातार लोकसभा सांसद चुने जाने की और लोकप्रियता से संबंधित उपलब्धियों को बताया I

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता (पूर्व) आई पी एस यादव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री विवेकानंद नारायण, सहित निरीक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे |

2.

पुखरायां स्टेशन पर गाड़ी संख्या 16093/94 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारम्भ

 

आज दिनांक 15.02.23 को माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री , भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा जी द्वारा माननीय कैबिनेट मंत्री एमएसएमई उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान की उपस्थित में गाड़ी संख्या 16093/94 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस के पुखरायां स्टेशन पर ठहराव का हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

शुभारम्भ समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री , भारत सरकार श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जी ने गाड़ी संख्या 16093/94 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस के साथ –साथ पुखरायां स्टेशन पर गाडी संख्या 12103/04 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 15065/66 पनवेल – गोरखपुर एक्सप्रेस के ठहराव का भी शुभारम्भ किया I ज्ञात रहे मलासा – पामां रेल खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मार्ग परिवर्तित से चल रही गाड़ी संख्या 15065/66 का ठहराव पुखरायां स्टेशन पर दिनांक 22/23 फरवरी से प्रभावी होगा I

श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जी ने कहा कि आज पुखरायां स्टेशन को गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 16093/94 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस और गाडी संख्या 12103/04 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस के साथ गाड़ी संख्या 15065/66 पनवेल – गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में नई एक्सप्रेस रेल सेवा प्राप्त हो रही है, इससे क्षेत्र की जनता सीधे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ पुणे और चेन्नई तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ सकेगी। यह इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास में भी यह ठहराव निश्चित रूप से अहम् भूमिका निभाएगा | उन्होंने रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर प्रसन्नता जाहिर की। हाल ही में प्रारंभ की गयी “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तेहत यात्री सुविधाओं के उच्चीकरण हेतु भारतीय रेल के प्रत्येक मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों को चयनित कर उनके विकास पर बल दिया जा रहा है |

माननीय कैबिनेट मंत्री एमएसएमई उत्तर प्रदेश सरकार श्री राकेश सचान जी ने झाँसी मंडल द्वारा यात्रियों हेतु उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भूरि – भूरि प्रशंसा की | उन्होंने भारतीय रेल द्वारा अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के विकास की अवधारणा को भी सराहा . झाँसी मंडल द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत उरई , पुखरायां तथा कोंच को सम्मिलित करने पर उन्होंने मंडल को धन्यवाद दिया I

मंडल द्वारा निरंतर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी तथा उच्चीकरण किया जा रहा हैI इसी माह के अंत तक झाँसी – कानपुर रेल मार्ग का दोहरीकरण पूर्ण हो जाने के उपरांत रेल लाइन पहले से ही 100% से अधिक क्षमता उपयोग वाले खंड पर ट्रैफिक दबाव कम कर देगी। इस अवसंरचनात्मक विकास से न केवल मालगाड़ियों को तेज रफ्तार मिलेगी बल्कि अतिरिक्त कोचिंग ट्रेनों के संचालन हेतु पर्याप्त जगह भी उपलब्ध होगी” |

उदघाटन समारोह का सफल संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशिकांत त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आर डी मौर्या , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशिकांत त्रिपाठी ,वरिष्ठ मंडल अभियंता (मध्य ) श्री कपिल गोयल अन्य अधिकारी , निरीक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे |

 

3.

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर लगा ट्रू कलर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड

झाँसी मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव अग्रसर रहता है I इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष के दिशा-निर्देशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 10 रेलगाड़ियों के बारे में सूचना प्रदान करने वाला ट्रू कलर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड संस्थापित किया गया है । यात्री अब स्टेशन परिसर से ही दिल्ली और बड़े शहरों में उपलब्ध सुविधाओं के समान इस सुविधा द्वारा ट्रेनों के आवागमन की जानकारी ले सकेंगे। इससे पूछताछ खिड़की पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी। सिस्टम द्वारा एक साथ 10 ट्रेनों के आवागमन की जानकारी मिलेगी साथ ही इस पर वीडियो को भी प्रसारित किया जा सकता है। दिनांक 14.02.23 शाम को यह सुविधा यात्रियों हेतु उपलब्ध करा दी गई। अब यात्रियों को सर्कुलेटिंग क्षेत्र से ही गाड़ियों के आवागमन की जानकारी मिल सकेगी ।

 

4.

रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट-बल्हारशाहखंड में माकुडी-विरूर स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के प्रावधान हेतु किये जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन और रीशेड्यूलिंग करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-

1. रेलगाड़ियों का मार्ग परिवतन

क्रं.सं.

गाड़ी सं.

स्टेशन से-स्टेशन तक

प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावी तिथि

वर्तमान मार्ग

परिवर्तित मार्ग

स्टेशनों पर ठहराव नहीं

1

20805

विशाखापट्नम-नई दिल्ली

15.02.2023 से 24.02.2023

राजमंड्री, विजयवाड़ा, बल्हारशाह, नागपुर, ग्वालियर

विजयनगरम, रायगड़ा, टिटिलागढ़, रायपुर, नागपुर

अनकापल्ली, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लीगुडेम, एलुरू, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, पेद्दापल्ली, रामगुंडम, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर

2

20806

नई दिल्ली – विशाखापट्नम

15.02.2023 से 24.02.2023

ग्वालियर, नागपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा, राजमंड्री

नागपुर, रायपुर, टिटिलागढ़, रायगड़ा, विजयनगरम

चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, पेद्दापल्ली, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, एलुरू, ताडेपल्लीगुडेम, राजमंड्री, सामलकोट, अनकापल्ली

3.

04121

सूबेदारगंज -सिकंदराबाद

16.02.23 एवं 23.02.23

बीना-भोपाल-इटारसी- नागपुर-बल्हारशाह

नागपुर-वर्धा-अकोला-पूर्णा-परली बैजनाथ-विकाराबाद

बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, पेद्दापल्ली, काजीपेट

4.

12791

सिकंदराबाद -दानापुर

15.02.23

से

24.02.23

काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी -वाराणसी

मेडचल-निज़ामाबाद-मुदखेड-अदीलाबाद-माजरी

काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामगुंडम, मंचिर्याल, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर

5.

12792

दानापुर -सिकंदराबाद

15.02.23

से

23.02.23

वाराणसी-इटारसी-नागपुर-बल्हारशाह-काजीपेट

माजरी-अदीलाबाद-मुदखेड-निज़ामाबाद-मेडचल

चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, रामगुंडम, पेद्दापल्ली, काजीपेट

6.

00761

रेनिगुंटा-हज़रत निजामुद्दीन

16.02.23, 18.02.23, 19.02.23, 21.02.23 एवं 23.02.23

डोन-कुर्नूलु सिटी-काचीगुडा-काजीपेट-बल्हारशाह-नागपुर -भोपाल

मेडचल-निज़ामाबाद-मुदखेड-अदीलाबाद-माजरी

बल्हारशाह

7.

00762

हज़रत निजामुद्दीन -रेनिगुंटा

16.02.23, 18.02.23, 20.02.23, 21.02.23 एवं 23.02.23

भोपाल-नागपुर-बल्हारशाह-काजीपेट-काचीगुडा-कुर्नूलु सिटी-डोन

माजरी-अदीलाबाद-मुदखेड-निज़ामाबाद-मेडचल

बल्हारशाह

8.

04122

सिकंदराबाद -सूबेदारगंज

17.02.23 एवं24.02.23

बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी

मेडचल-निज़ामाबाद-मुदखेड-अदीलाबाद-माजरी

काजीपेट, पेद्दापल्ली, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह

9.

22352

एसएमवीबी बेंगलुरु-पाटलिपुत्र

20.02.23

गुडूर-बल्हारशाह -नागपुर-इटारसी

पेद्दापल्ली-निज़ामाबाद-मुदखेड-अदीलाबाद-माजरी

रामगुंडम, बल्हारशाह, चंद्रपुर

10.

12612

चेन्नई सेन्ट्रल -नई दिल्ली

20.02.23

बल्हारशाह-नागपुर-इटारसी-भोपाल

माजरी-अदीलाबाद-मुदखेड-निज़ामाबाद-पेद्दापल्ली

बल्हारशाह

11.

12511

गोरखपुर -कोचुवेली

15.02.23

गोंडा-भोपाल-नागपुर-बल्हारशाह

माजरी-अदीलाबाद-मुदखेड-निज़ामाबाद-पेद्दापल्ली

चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, रामगुंडम

12.

00629

यशवंतपुर -तुगलकाबाद

18.02.23एवं 21.02.23

जोलारपेट्टई-काटपाडी-गुडूर-बल्हारशाह -नागपुर -इटारसी

मेलपक्कम-रेनिगुंटा-सुलहल्ली-विकाराबाद-परली बैजनाथ-परभणी-औरंगाबाद-मनमाड-खंडवा-इटारसी

विजयवाड़ा

13.

00630

तुगलकाबाद -यशवंतपुर

15.02.23, 18.02.23 एवं 22.02.23

इटारसी-नागपुर-बल्हारशाह-गुडूर-काटपाडी-जोलारपेट्टई

इटारसी-खंडवा-मनमाड-औरंगाबाद-परभणी-परली बैजनाथ-विकाराबाद-सुलहल्ली-रेनिगुंटा-मेलपक्कम

विजयवाड़ा

14.

00633

यशवंतपुर -सनेहवाल

15.02.23 एवं 22.02.23

धर्मावरम -काचीगुडा-नागपुर –

जोलारपेट्टई-मेलपक्कम-रेनिगुंटा-सुलहल्ली-विकाराबाद-परली बैजनाथ-औरंगाबाद-परभणी-मनमाड-खंडवा-इटारसी

मौला अली

15.

00634

सनेहवाल -यशवंतपुर

21.02.23

नागपुर -काचीगुडा-धर्मावरम

इटारसी-खंडवा-मनमाड-औरंगाबाद-परभणी-परली बैजनाथ-विकाराबाद-सुलहल्लीi-रेनिगुंटा-मेलपक्कम-जोलारपेट्टई

मौला अली

16.

00653

रायपुरम -पटेल नगर

15.02.23, 19.02.23 एवं 22.02.23

विजयवाड़ा-बल्हारशाह-नागपुर-बीना

रेनिगुंटा-सुलहल्ली- विकाराबाद-परली बैजनाथ-औरंगाबाद-परभणी-मनमाड-खंडवा-इटारसी

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed