• Sat. Apr 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों की वीडियोग्राफी कराएं: सीडीओ

By

Apr 2, 2021

 

निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों की वीडियोग्राफी कराएं: सीडीओ

झाँसी l मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) शैलेष कुमार ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद झाँसी में मतदान प्रथम चरण दिनाँक 15 अप्रैल 2021 के दृष्टिगत नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटित करने आदि समस्त कार्यों के दौरान वीडियोग्राफी कराकर उसकी एक सीडी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उपरोक्त कार्य को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन प्रगति से भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Jhansidarshan.in