• Fri. Apr 3rd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नाली खुदवाने व पुलिया बनवाने की मांग की ग्राम सिवनी वुजूर्ग के ग्रामीणों ने रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

नाली खुदवाने व पुलिया बनवाने की मांग की ग्राम सिवनी वुजूर्ग के ग्रामीणों ने

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

नदीगांव विकास खण्ड के ग्रामीणों ने एसडीएम कोंच को बताया कि उनके ग्राम सिवनी बुजुर्ग में नहर से गांव में पानी भरा रहता है। जिससे हम लोगों के मकान गिरने की संभावना है। वहीं खेतों में भी पानी भरा रहता है, जिससे खेत सिर्फ कागजों पर शोभा बढ़ा रहे हैं उनमें कई वर्षों से खेती नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के काश्तकारों ने गाटा संख्या एक के रकबा में सीमांकन करा दिया गया। पानी भरने की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कोंच अशोक कुमार वर्मा से मांग की कि सीमांकन के हिसाब से नाली व पुलिया के निर्माण कराया जाए, उसमें खर्च होने वाले व्यय को काश्तकार स्वयं वहन करेंगे। इन दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवराज सिंह के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in