• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नाला सफाई कर रहे कर्मी से मारपीट, जान से मारने की धमकी*

ByNeeraj sahu

Dec 25, 2025

*नाला सफाई कर रहे कर्मी से मारपीट, जान से मारने की धमकी*

जालौन :० कोंच कस्बे के चंदकुआं चौराहे पर बुधवार दोपहर नाला सफाई के दौरान एक दबंग व्यक्ति ने सफाईकर्मी के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने सफाईकर्मी को थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बे के गांधीनगर निवासी नीलू पुत्र रज्जन नगर पालिका परिषद कोंच में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर वह चंदकुआं स्थित नाले की सफाई कर रहा थे। इसी दौरान वहीं का रहने वाला एक व्यक्ति मौके पर आया और आरोप लगाया कि उसके घर के बाहर गंदगी क्यों निकाली जा रही है।

सफाईकर्मी नीलू ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को समझाया कि नाले की सफाई का कार्य चल रहा है और गंदगी को बाद में हटा दिया जाएगा, लेकिन इससे नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और थप्पड़ मार दिए।

विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना से आहत सफाईकर्मी ने कोंच पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed