• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नाबालिग लड़की को खाद्य सामग्री में नशे की दवा खिलाकर चाचा ने किया दुष्कर्म*

*नाबालिग लड़की को खाद्य सामग्री में नशे की दवा खिलाकर चाचा ने किया दुष्कर्म*

रिपोर्ट/ ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत मामला थाना गुरसरांय के ग्राम कुरेठा का है जहाँ पर इंसानियत को शर्मशार करने बाले चाचा ने ही अपनी नाबालिक भतीजी के साथ बनाए अवैध संबंध, लड़की का आरोप है। कि चाचा द्वारा उसको खाद सामग्री में नशे की दवा मिला कर उसको बेहोस कर दिया गया फिर बाद में उसके साथ किया दुष्कर्म। इसके बाद दिन गुजरते गए बात हदसे ज्यादा बढ़ गयी और लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़की को प्राइवेट हॉस्पिटल में लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाँ उसकी अर्जेंट डिलेवरी की बात डॉक्टर से कही गयी इस बात पर डॉक्टर को शक हुआ तो डॉक्टर ने परिजनों को डिलेवरी करने से मना कर दिया। बिबाद इतना बढ़ गया की बात थाने तक पहुंच गई। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई।

Jhansidarshan.in