• Sat. Apr 4th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नगर पंचायत के सामने लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब- रिपोर्ट मुवीन खान गरौठा –

झांसी दर्शन न्यूज़

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

 

गरौठा झांसी | नगर में नगर पंचायत गरौठा के सामने लगा हैंडपंप लगभग तीन चार महीने से खराब पड़ा हुआ है जो आज तक सही नहीं हुआ|
जब नगर पंचायत के सामने लगे हेडपंप का यह हाल है तो नगर में लगे हैंडपंपों का क्या हाल होगा यह हेडपंप तहसील के ठीक सामने लगा हुआ है |
इस भीषण गर्मी में इस हेडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है |
नगर पंचायत के चौराहे पर कोई दूसरा हेडपंप भी नहीं है जिससे राहगीरों को पीने के पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ता है|
वही आसपास के लोगों को पीने के लिए पानी तहसील के अंदर लगे हेड पंपों से लाना पड़ता है यह हेडपंप सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है |
आखिर इस हेडपंप को ठीक क्यों नहीं किया जा रहा है क्या यह हेड पंप ऐसे ही खराब पड़ा रहेगा |
बीच चौराहे पर होने के कारण तहसील एवं तहसील में आए लोग एवं राहगीर हेडपंप के पास पानी पीने के लिए आते हैं लेकिन हेडपंप खराब होने के कारण राहगीर प्यासे ही रह जाते|
इस हेडपंप में ज्यादा कमी भी नहीं है फिर भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है|
Jhansidarshan.in