• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी की मौजूदगी में मनाया गया अन्न महोत्सव*

*नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी की मौजूदगी में मनाया गया अन्न महोत्सव*

रिपोर्ट- कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा में अन्न महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उदबोधन को सुना गया। जिसके पश्चात राशनकार्ड धारकों को बैग में निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष हम्मीर सिंह निरंजन एवं अधिशाषी अधिकारी आशीष राय द्वारा किया गया। निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर कार्डधारक खुश दिखाई दिए। वहीं पत्रकारों से वार्ता करते हुए हम्मीर सिंह निरंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की निःशुल्क खाद्यान्न योजना अपने आपमें एक बड़ी योजना है। पिछले वर्ष कोरोना काल में व इस वर्ष भी लोगों को फ्री राशन वितरण करना एक बहुत बड़ा कार्य है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी आशीष राय नगर पंचायत अध्यक्ष हम्मीर सिंह निरंजन बृजकिशोर मिश्रा कोटेदार विद्या प्रसाद गुप्ता मनोनीत पार्षद हरीश चंद्र आर्य विनीता आर्य मयंक गुप्ता सहित नगर के सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed