• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

देर रात शहर भ्रमण पर निकले आसरा सोसाइटी के सदस्य जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

ByNeeraj sahu

Jan 10, 2025

देर रात शहर भ्रमण पर निकले आसरा सोसाइटी के सदस्य जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

पूजा शर्मा ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया तो खिल गए चेहरे

झांसी ! स्टेशन रोड 9 नंबर एवं जेल चौराहे स्थित में गुरुवार को आसरा सोसायटी की ओर से असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया सोसायटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा, अधिवक्ता शिरोमणि शर्मा, राजकुमारी शर्मा, के हाथों कंबल का वितरण किया गया इस दौरान कैलाश कुशवाहा ने कहा कि आसरा सोसायटी से जुड़े लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर आसरा सोसायटी द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय कार्य है। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। सोसायटी की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कहा कि सोसायटी हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है मानव सेवा करना परमधर्म है। इस अवसर पर 100 बुजुर्ग वृद्ध व जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर अधिवक्ता शिरोमणि शर्मा , राजकुमारी शर्मा कैलाश कुशवाहा, बंटी शर्मा, हरिओम वर्मा मीना मसीहा आदि लोग मौजूद रहे

Jhansidarshan.in